मुरादाबाद

यूपी में सनसनीखेज वारदात : महिला ने गर्भवती सौतन की गोली मारकर हत्या की फिर पिस्टल लहराती हुई...

Arun Mishra
9 Jun 2020 8:52 AM GMT
यूपी में सनसनीखेज वारदात : महिला ने गर्भवती सौतन की गोली मारकर हत्या की फिर पिस्टल लहराती हुई...
x
हत्या की वारदात के बाद आरोपी महिला पिस्टल लेकर शव के चारों तरफ घूमती रही

मुरादाबाद : यूपी में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मुरादाबाद जिले में एक महिला ने अपने पति की दूसरी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। महिला ने गर्भवती सौतन की गोली मारकर हत्या की वारदात के बाद आरोपी महिला पिस्टल लेकर शव के चारों तरफ घूमती रही। जबकि आसपास के लोग तमाशबीन बने रहे। उन्हीं में से किसी ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

यह वारदात शहर के सिविल लाइन इलाके की विद्या नगर कालोनी की है। ट्रांसपोर्ट कारोबारी जफर की पहली पत्नी शबाना पति के साथ ही रहती है। जबकि उसकी सौतन आलिया पड़ोस में किराए के मकान में रहती थी। वह सात महीने की गर्भवती थी। डेढ़ साल पहले जफर ने उससे शादी कर ली थी। शादी से पहले उसका नाम मानसी शर्मा था, लेकिन शादी के बाद उसने धर्म और नाम बदल लिया था।

पहला फायर सौतन की भतीजी पर किया

जफर ने दूसरी शादी की तभी से शबाना अपनी सौतन से बदला लेने का मौका तलाश रही थी। उसका आलिया से आए दिन झगड़ा होता था। सोमवार शाम 7 बजे आलिया अपनी भतीजी मुस्कान के साथ दवा लेकर घर लौट रही थी। तभी शबाना ने उसका रास्ता रोक लिया। शबाना ने पहला फायर मुस्कान पर किया, लेकिन वह चूक गया। आलिया मुस्कान को बचाने के लिए सामने आई तो शबाना ने उस पर 4 गोलियां दाग दीं। चारों आलिया को लगीं।

खून से लथपथ आलिया से शबाना बात करती रही

खून से लथपथ आलिया जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद शबाना पिस्टल लहराते हुए उससे बात करती रही। कुछ देर बात आलिया ने दम तोड़ दिया। शबाना के हाथ में 9 एमएम पिस्टल थी। पुलिस के मुताबिक, शबाना को उसके पति जफर ने ही पिस्टल लाकर दी थी। इसके बाद शबाना ने यूट्यूब देखकर इसे चलाना सीखा था। जफर फरार है।

Next Story