मुज्जफरनगर

9 साल की बच्ची से 10 और 14 साल के लड़कों ने किया दुष्कर्म

9 साल की बच्ची से 10 और 14 साल के लड़कों ने किया दुष्कर्म
x

यूपी के मुजफ्फरनगर एक मासूम के साथ दो किशोरों ने रेप किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी किशोरों की उम्र 10 और 14 साल है। वहीं पीड़िता 9 साल की मासूम है। घटना कुछ दिन पहले घटित हुई थी, लेकिन पुलिस में पांच जनवरी को इसकी शिकायत दर्ज कराई गई।

मुजफ्फरनगर के मोरना में थाना ककरौली क्षेत्र के एक गांव में नौ साल की बच्ची के साथ दो बाल अपचारियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव में दो जनवरी की शाम एक गरीब परिवार की नौ साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पास में ही रहने वाले चौदह व दस वर्षीय लड़के, बच्ची को बहला फुसला कर अपने साथ एक घर में ले गए। यह घर एक आरोपी का ही था। आरोप है, कि वहां पर दोनों आरोपियों ने बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में दोनों आरोपी बच्ची को धमका कर फरार हो गए। पीड़िता ने घर जाकर अपने परिजनों को बताया।

सूत्रों के अनुसार मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई, लेकिन गांव के ही कुछ लोगों ने बीच में आकर दोनों पक्षों में समझौता कराने की बात कही। घटना के तीन दिन बाद पांच जनवरी तक मामला दबाकर रखा गया। बताते है कि इसी बीच बच्ची को परेशानी हुई तो मामला जगजाहिर हो गया। इसके बाद पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने पोस्को एक्ट व अन्य गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया।





Next Story