Archived

VIDEO: मुजफ्फरनगर थाना ककरौली क्षेत्र के किसान इंटर कॉलेज में निकला विशाल अजगर

Vikas Kumar
28 Oct 2017 3:10 PM IST
VIDEO: मुजफ्फरनगर थाना ककरौली क्षेत्र के किसान इंटर कॉलेज में निकला विशाल अजगर
x

मुजफ्फरनगर : हम आप को बता दें की क्षेत्र में अजगर मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार मिल रहे विशालकाय अजगर से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। शुक्रवार को ग्राम ककरौली स्थित किसान कन्या जूनियर हाईस्कूल में विशालकाय अजगर दिखने से हड़कम्प मच गया।

ग्रामीणों ने अजगर मिलने की सूचना डायल 100 पुलिस को दी गई लेकिन विशालकाय अजगर को पकड़ने की हिम्मत किसी की नहीं हुई। मौके पर पहुंचे पीआरवी 2229 पर तैनात कॉ. अशोक कुमार व चालक तक्षक कुमार ने ककरौली निवासी छात्र अबू तालिब जोकि गाँव व क्षेत्र में साँप पकड़ने के लिए मशहूर है, को अजगर पकड़ने के लिए बुलवाया।

अबू तालिब ने हिम्मत दिखाते हुये कड़ी मशक्कत के बाद रजा जैदी व पुलिसकर्मियों की मदद से इस विशालकाय अजगर को बोरे में बंद किया। उसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग के वन दरोगा शबी हैदर, वनरक्षक बिजेंद्र व नत्थूसिँह ने विशालकाय अजगर को जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।

मोरना रेंज के वन अधिकारी खुर्शीद आलम ने बताया कि अजगर प्रायः बागों में बनी बमयों राजवाहे कि पटरी में बने हॉल में रहते हैं किन्तु खत्म होते बाग-बगीचे राजबाहे कि पटरियों का कटान तथा जंगल में बढ़ती मानव कि उपस्थिति, खत्म होते जंगल व भारी वाहनों की दहल से जंगली जीव जन्तु अपने आशियाने की तलाश में भटकते रहे है।

देखें वीडियो


जनसंख्या के साथ बढ़ती ज़रूरतों ने मानव जाति को ख़ुदगर्ज बना डाला है विकास के पीछे इतनी तेज दौड़ रही मानव जाति अपने आसपास होने वाले पर्यावरण या जंगली जीव जंतुओं के नुकसान को भी नजरंदाज कर दे रही है जिस कारण निषेचन करने वाले जन्तुओं को अंडे देने व अपना घोंसला या आशियाना बनाने में कठिनाईयाँ आ रही है। समय रहते अगर हमने इस और ध्यान नहीं दिया तो स्थिति और भयावह हो सकती है जिसके परिणाम आपके सामने है।

रिपोर्ट (डॉ, गयूर अली)

Next Story