मुज्जफरनगर

अलंकार अग्निहोत्री पीसीएस अधिकारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Shiv Kumar Mishra
7 March 2026 1:32 PM IST
अलंकार अग्निहोत्री पीसीएस अधिकारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
x
यह सरकार गूंगी और बाहरी है। इस समय डबल इंजन की सरकार है लेकिन अभी यह लोग यह भी तय नहीं कर पा रहे हैं कि आगे इंजन कौन रहेगा।

शामली अमर राठी

उत्तर प्रदेश के बरेली से यूजीसी के विरोध में अपना त्यागपत्र देने वाले अलंकार अग्निहोत्री आज शामली पहुंचे। जहां पर उन्होंने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मौजूदा सरकार को धर्म विरोधी और सनातन विरोधी सरकार बताया है। वही अलंकार अग्निहोत्री ने बीजेपी पार्टी को जवाब देने के लिए अपनी एक नई पार्टी भी बनाई है। जिसको राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा नाम दिया गया है। अब यह पार्टी हर राज्य के हर जनपद में चुनाव मैदान में उतरेगी और सनातन धर्म के पक्ष में काम करेगी।

पूरे देश में यूजीसी को लेकर जहां सरकार ने आपसी धर्म में मतभेद पैदा कर दिया। वहीं सनातन धर्म को लेकर यूजीसी के विरोध में बरेली के पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री भी मैदान में उतर आए थे। जिन्होंने अपनी नौकरी की परवाह न करते हुए यूजीसी के विरोध में त्यागपत्र दे दिया था। इसके बाद सरकार ने उनका आरोप पत्र देते हुए शामली जनपद से संबध किया था। इसके बाद उन्होंने शामली में पिछले माह आकर अपना आरोप पत्र प्राप्त भी किया था। वही आज जनपद शामली में एक बार फिर अलंकार अग्निहोत्री जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे और अपना आरोप पत्र दाखिल किया। जिसके बाद उन्होंने मीडिया से भी बातचीत भी की।

अलंकार अग्निहोत्री ने मीडिया से बात करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह मौजूदा सरकार सनातन धर्म विरोधी सरकार है। हिंदू मुस्लिम को आपस में लड़ना चाहती है। हमने यूजीसी का विरोध किया है क्योंकि यूजीसी जाती धर्म को लेकर आपसी सौहार्द बिगड़ने का कानून है। हम सनातन धर्म के लोग हैं और किसी भी सूरत में यूजीसी को लागू नहीं होने देंगे।

जहां पर भी केंद्र सरकार है। वहां पर जनतंत्र फेल हो चुका है। देश की एससी एसटी यूजीसी आदि की आवाज उठाने वाला कोई नहीं है। जितने भी पार्टी के कार्यकर्ता हैं वह सब एक बंधवा मजदूर की तरह हैं। पिछली बार जब देश में लोकसभा चुनाव हुआ था तब देश की 23 करोड़ 60 लाख जनता ने केन्द्र सरकार में विदेशी जनता पार्टी की सरकार बनाई थी। हमारे साथ तो 40 करोड़ लोग खड़े हैं। जो इनकी जवाब देने का काम करेंगे।

केंद्र में विदेशी जनता पार्टी और गैर सनातनी सरकार है। यह केवल देश में हिंदू मुस्लिम विवाद पैदा करने में रुचि लेती है। इसीलिए यह देश में यूजीसी लेकर आए हैं। एससी एसटी एक्ट में इस सरकार ने धारा 18a लाकर सर्वोच्च न्यायालय के तीन निर्देशों का उल्लंघन किया है। यह केंद्र सरकार सनातन धर्म को मानने वाले लोगों के खिलाफ एवं गैर सनातन धर्म के लोगों के साथ खड़ी हुई है। इसके विरोध में हमने राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा पार्टी का गठन किया है जो जहां-जहां पर चुनाव होंगे वहां- वहां पर चुनाव मैदान में उतरेगी।

अब इस सरकार में ब्राह्मण और स्वर्ण के साथ अत्याचार हो रहा है अभी कुछ दिन पहले ब्राह्मण की चोटी काट दी गई थी कोई भी जनप्रतिनिधि सामने नहीं आया था। यह सरकार गूंगी और बाहरी है। इस समय डबल इंजन की सरकार है लेकिन अभी यह लोग यह भी तय नहीं कर पा रहे हैं कि आगे इंजन कौन रहेगा।



Next Story