मुज्जफरनगर

पत्नी गई मायके तो पति ने फांसी लगाकर दी जान जानिए....

Desk Editor
3 Oct 2022 12:27 PM GMT
पत्नी गई मायके तो पति ने फांसी लगाकर दी जान जानिए....
x

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर एक दलित युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। दरअसल,उस युवक का अपनी पत्नी से कुछ मामूली विवाद चल रहा था। जिस कारण उसकी पत्नी अपने मायके चली गई। जिससे परेशान युवक ने फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जब लोगों ने युवक का शव फंदे से लटका देखा, तो लोगों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया। पेड़ से लटका शव देख राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना बता दें कि यह मामला जिले के भोपा इलाके के गांव सीकरी का है।

यहां पर सोमवार सुबह खेतों के पास पेड़ पर एक दलित युवक का शव लटका मिला। एक राहगीर ने सबसे पहले शव देखा। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया। मृतक की पहचान गांव के ही 24 वर्षीय दलित युवक शौकीन के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। जानकारी के बाद परिवार वालों का रो- रो कर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने नहीं लगाया किसी पर आरोप इस मामले के बाद पुलिस ने इस घटना की जांच की। जिसके लिए पुलिस ने परिवार वालों से पूछताछ की, जिस पर परिजनों ने सुसाइड करने का आरोप किसी पर नहीं लगाए हैं। इसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

वहीं, पुलिस के मुताबिक शौकीन का उसकी पत्नी से विवाद चल रहा था। 4 महीने पहले उसकी शादी बिजनौर की मंडावर तहसील के गांव इनामपुर की लड़की से हुई थी। लेकिन विवाद होने के बाद पत्नी करीब 10 दिन पहले मायके चली गई थी। शौकीन समझौते के बाद पत्नी को उसके मायके से वापस लेकर आया था। पत्नी के मायके जाने से परेशान युवक ने किया सुसाइड रविवार को शौकीन की पत्नी को लेने के लिए ससुराल वाले आए थे। सोमवार सुबह शौकीन की पत्नी फिर से मायके लौट गई। तो उसने स्वजन पर नाराजगी जाहिर की। आशंका है कि पत्नी के वापस मायके जाने से परेशान होकर ही शौकीन ने आत्महत्या कर ली। शौकीन के स्वजन ने पुलिस से किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं की। थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, पुलिस ने बताया कि यह आत्महत्या का मामला है।

Next Story