मुज्जफरनगर

मुजफ्फरनगर के खतौली विधानसभा उपचुनाव का ऐलान, 5 दिसंबर को होगी वोटिंग

Shiv Kumar Mishra
8 Nov 2022 7:03 AM GMT
मुजफ्फरनगर के खतौली विधानसभा उपचुनाव का ऐलान, 5 दिसंबर को होगी वोटिंग
x
अब तक खतौली विधानसभा से कौन कौन जीता चुनाव?

भारतीय निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर जिले की खतौली विधानसभा उप चुनाव का कार्यक्रम तय कर दिया है। यह सीट बीजेपी विधायक विक्रम सिंह सैनी के सजा पाने से अयोग्य करार दिए जाने के बाद खाली हुई थी। बीते दिन सीट रिक्त किए जाने की घोषणा विधानसभा अध्यक्ष द्वारा की गई थी। जिसका आज चुनाव आयोग ने नोटिफिकेशन जारी किया है।

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 10 नबम्बर 2022 से पर्चा फ़ाइल करने की तारीख नियत की जाती है जो 17 नबम्बर 2022 तक चलेगी। उसके बाद दाखिल पर्चों की जांच 18 नबम्बर को की जाएगी, नाम वापसी की अंतिम तिथि 21 नबम्बर होगी। उसके बाद 5 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। यानी आज 8 तारीख से शुरू काम एक माह बाद 8 दिसंबर 2022 को परिणाम आएगा।


अब देखना यह होगा कि बीजेपी विक्रम सैनी की जगह अब किसको उम्मीदवार बनाएगी। बीते चुनाव में बीजेपी के विक्रम सैनी को 100651 वोट मिले थे जबकि उनके प्रतिद्वंदी राजपाल सैनी रालोद को 84306 वोट मिले थे। इस हिसाब से विक्रम सैनी ने 16345 वोटों से जीत हासिल की थी। जबकि 2017 में विक्रम सैनी ने 31 हजार से ज्यादा मतों से जीत दर्ज की थी।

अब देखना यह होगा कि रालोद किसको उम्मीदवार बनाती है जबकि बीजेपी किसे टिकिट देती है।

खटौली विधानसभा चुनाव परिणाम (2022)

उम्मीदवार का नाम पार्टी स्थान कुल वोट वोट प्रतिशत % मार्जिन
विक्रम सैनी भाजपा विजेता 100,651 45.34% 16,345
राजपाल सिंह सैनी रालोद दूसरे स्थान पर 84,306 37.98%
करतार स‍िंह भदाना बीएसपी 3rd 31,412 14.15%
गौरव भाटी कांग्रेस 4th 1,209 0.54%
Manoj Panwar Aazad Samaj Party (Kanshi Ram) 5th 843 0.38%
Nota None Of The Above 6th 824 0.37%
Yajpal Singh Rathi आईएनडी 7th 601 0.27%
Bablu Ram बीएसकेपी 8th 595 0.27%
Pramod Arya आईएनडी 9th 545 0.25%
Selu एसएचएस 10th 537 0.24%
Raju Bhatia पीएचएसपी 11th 235 0.11%
Satyaveer Singh आईएनडी 12th 211 0.10%

खटौली अब तक विधानसभा चुनाव परिणाम

साल
उम्मीदवार का नाम पार्टी स्थान कुल वोट वोट प्रतिशत % मार्जिन
2022
विक्रम सैनी भाजपा विजेता 100,651 45.34% 16,345
राजपाल सिंह सैनी रालोद दूसरे स्थान पर 84,306 37.98%
2017
विक्रम सिंह भाजपा विजेता 94,771 44.47% 31,374
चंदन सिंह चौहान सपा दूसरे स्थान पर 63,397 29.75%
2012
करतार सिंह भड़ाना रालोद विजेता 46,722 27% 5,875
तारा चंद शास्त्री बसपा दूसरे स्थान पर 40,847 24%
2007
योगराज सिंह बसपा विजेता 38,205 32% 16,021
राजपाल सिंह बालियान रालोद दूसरे स्थान पर 22,184 18%
2002
राजपाल सिंह बालियान रालोद विजेता 70,705 52% 28,171
प्रमोद त्यागी सपा दूसरे स्थान पर 42,534 31%
1996
राज पाल सिंह बीकेकेजीपी विजेता 81,334 54% 37,790
सुधीर कुमार बालियान भाजपा दूसरे स्थान पर 43,544 29%
1993
सुधीर कुमार बालियान भाजपा विजेता 48,973 38% 13,668
राजेन्द्र सिंह जेडी दूसरे स्थान पर 35,305 28%
1991
सुधीर कुमार भाजपा विजेता 53,773 46% 21,521
बिरहाम सिंह बाल्यान आईएनडी दूसरे स्थान पर 32,252 27%
1989
धर्मवीर सिंह जेडी विजेता 107,422 81% 86,282
जगवीर सिंह कांग्रेस दूसरे स्थान पर 21,140 16%
1985
हरेंद्र सिंह एलकेडी विजेता 42,436 46% 19,587
सुरेंदर कुमार कांग्रेस दूसरे स्थान पर 22,849 25%
1980
धर्मवीर सिंह इंक (I) विजेता 20,313 39% 3,015
धर्मवीर जेएनपी (एससी) दूसरे स्थान पर 17,298 34%
1977
लक्ष्‍मण सिंह जेएनपी विजेता 32,940 51% 8,540
आनंद प्रकाश त्‍यागी कांग्रेस दूसरे स्थान पर 24,400 38%


Next Story