नोएडा

हाथरस गैंगरेप पीड़िता के घर जाने से कोई नही रोक सकता :राहुल गाँधी

Shiv Kumar Mishra
1 Oct 2020 12:43 PM GMT
हाथरस गैंगरेप पीड़िता के घर जाने से कोई नही रोक सकता :राहुल गाँधी
x

धीरेन्द्र अवाना

ग्रेटर नोएडा। हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से मिलने जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को यूपी पुलिस ने ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर गिरफ्तार किया गया।जिससे भड़के काग्रेंसी कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ हाथापाई तक हो गयी। अपने समर्थकों से घिरे राहुल गांधी इसी दौरान धक्कामुक्की में ज़मीन पर गिर पड़े।राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा और दूसरे नेताओं के साथ गुरुवार सुबह हाथरस के लिए रवाना हुए थे ।लेकिन यमुना एक्सप्रेस-वे पर पहुंचते ही इनके वाहनों को पुसिल ने रोक दिया।

घटनास्थल से मिले वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को धक्का दिया जिससे राहुल गांधी जमीन पर गिर गए।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को हिरासत में लेने से रोका तो पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्र को जीप में बैठकर यहां से ले गई। पुलिस इलाके से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वहां से खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज भी किया।


राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि अभी-अभी पुलिस ने मुझे धक्का दिया,मुझ पर लाठीचार्ज किया और मुझे जमीन पर फेंक दिया।मैं पूछना चाहता हूं, क्या इस देश में केवल (नरेंद्र)मोदीजी ही चल सकते हैं?क्या कोई सामान्य व्यक्ति नहीं चल सकता?हमारा वाहन रोक दिया,तो हमने चलना शुरू कर दिया।उत्तर प्रदेश पुलिस ने राहुल गांधी को कहा कि उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है क्योंकि वह एक ऐसे क्षेत्र में मार्च कर रहे थे जहां धारा 144 लगाई गई है। राहुल गांधी ने कहा कि भले ही धारा 144 लगा दी गई हो।


उसके बाद पुलिस के छोड़ने के बाद राहुल गांधी व प्रियंका गांधी वाड्रा दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए पदल की हाथरस की ओर निकल पडे।उसके बाद पुलिस और कांग्रेस नेताओं में तीखी बहस होने लगी। अतिरिक्त डीसीपी गौतमबुद्धनगर, रणविजय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को गिरफ्तार किया गया है और उन्हें आगे जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी क्योंकि पुलिस के पास डीएम हाथरस का एक पत्र है जिसमें कहा गया है कि यदि राहुल गांधी वहां जाते हैं, तो यह कानून तोड़ सकते हैं।

इससे पहले गुरुवार सुबह से दिल्ली के डीएनडी पर इस बात की अफवाह थी कि उन्हें डीएनडी बॉर्डर पार नहीं करने दिया जाएगा। लेकिन, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के अन्य नेता डीएनडी बॉर्डर को पार कर हाथरस के लिए रवाना हो गए थे।डीएनडी से आगे यमुना एक्सप्रेस-वे पर जाते ही राहुल गांधी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Next Story