
ग्रेटर नोएडा के शाह्बेरी में 6 मंजिला इमारत भरभरा कर गिर गई, कई लोंगों के फंसे होने की आशंका

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना इलाके में शाहबेरी गाँव में दो छह मंजिला बिल्डिंग गिर गई. यह घटना मंगलवार देर रात की है. एक बिल्डिंग एक निर्माणाधीन बिल्डिंग पर गिरी जिससे दोनों इमारतें भरभरा कर गिर गई. इसमें कई लोंगों के दबे होने की आशंका जताई गई है. एनडीआरएफ की टीम राहत और वचाव कार्य में जुटी हुई है. घटना स्थल पर जिलाधिकारी समेत एसपी सिटी कई थानों का पुलिस बल मौजूद है.
इस घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारी और प्रदेश के डीजीपी से घटना की जानकारी ले है. इस घटना पर मिली जानकारी के अनुसार थाना बिसरक के साबेरी में दो 6 मंजिला ईमारत गिर गयी जिसमे पुलिस मलबे में फशे लोगो को निकाल रही है. रेस़क्यू ओप्रेशन चल रहा है कई थानों की पुलिस मोके पर मौजूद है. एनडीआरएफ की टीम पहुंच चुकी है बचाव राहत का कार्य तेजी से किया जा रहा है.
जिलाधिकारी ने कहा है कि प्रसाशन की प्राथमिकता है कि पहले राहत और बचाव कार्य तेजी से किया जाय ताकि फंसे हुए लोंगों को सुरक्षित निकाला जा सके. एनडीआरएफ की टीम पहुंच चुकी है बचाव राहत का कार्य तेजी से किया जा रहा है.




