
Archived
नोएडा पुलिस की बड़ी कामयाबी: 15 सट्टेबाज गिरफ्तार, 2 लाख कैश 5 लग्जरी कार व 18 मोबाइल बरामद
Arun Mishra
18 July 2018 5:29 PM IST

x
अभियुक्तों के कब्जे से 2,11,000 रूपये, चार गडडी ताश के पत्ते, 800 टोकन, 18 अदद मंहगे फोन व 5 लग्जरी कार बरामद हुए हैं
नोएडा : जनपद नोएडा की पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एसएसपी नोएडा अजयपाल शर्मा व एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह द्वारा जनपद में अपराधियों के लिए चलाए जा रहे सर्च अभियान के तहत आज उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब थाना सैक्टर-39 पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर फ्लैट नं. पी-1406 आम्रपाली सफायर सैक्टर-45 नोएडा से 15 सट्टेबाजों को सट्टा खेलते हुए मौके से गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 2,11,000 रूपये, चार गडडी ताश के पत्ते, 800 टोकन, 18 अदद मंहगे फोन व 5 लग्जरी कार बरामद की गयी। अभि0 से हुई बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना हाजा पर मु0अ0सं0 676/2018 धारा 3/4 ग्लैमबरिंग एक्ट के अन्तर्गत पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के सटटेबाज है। अभियुक्त पुनीत गोस्वामी द्वारा म. न. 180 प्रथम तल शक्ति खंड में 26000 रूपये प्रतिमाह किराये पर फ्लैट लेकर आनलाईन बुकिंग करके 200 रूपये प्रति घंटा लेकर बडे पैमाने पर नाल निकालकर जुआ खिलवाता था। जिसमें बडे बडे बिल्डर, डाक्टर, शेयर ब्रोकर जैसे बडे लोग जुआ खेलते थे। सभी 15 अभियुक्त दो लाख पाॅच हजार पाॅच सौ रूपये के दाव लगाकर तथा पेटीएम का प्रयोग करके लेनदेन कर जुआ खेल रहे थे। गिरफ्तार होने तक 14 लाख रूपये का केश/पेटीएम/इंटरनेट बैंकिग के माध्यम से जुआ खेला जा चुका था। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत मे भेजा गया है।
Next Story




