
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- नोएडा
- /
- नोएडा में गौशाला भरभरा...
नोएडा
नोएडा में गौशाला भरभरा कर गिरी, एक दर्जन गाय की दबकर मौत दो दर्जन से ज्यादा घायल
Special Coverage News
27 July 2019 5:09 PM IST

x
ग्रेटर नोएडा : रबूपुरा के फलेंदा में गोशाला की छप्पर की छत गिरने से कई गोवंश की मौत की खबर मिली है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद गोशाला बनी थी जिसका कई बार जिले के उच्चाधिकारी निरिक्षण भी आकर चुके थे.
मिली जानकारी के मुताबिक़ शनिवार दोपहर बारिश के चलते कोतवाली क्षेत्र के गांव फलेदा स्थित गौशाला का छप्पर व दीवार भरभरा कर गिर पड़ा. जिसके मलबे में दबकर आधा दर्जन से अधिक गाय की मौत हो गई. जबकि करीब 2 दर्जन गाय घायल हो गई.
मौके पर पहुंची तहसील प्रशासन की टीम ग्रामीणों की मदद से बचाव कार्य मे जुटी. मुख्यमंत्री के आदेश के बाद गौशाला को बनाया जा रहा है. जिसका निरिक्षण कई बार जिले के बड़े आलाधिकारी कर चुके थे. मानसून की पहली बारिश में नवनिर्मित गौशाला भरभरा कर गिर गई.
Next Story




