नोएडा

नोएडा की 150 सुंदरियां इस नाइजीरियन युवक से कर बैठी मोहब्बत, शादी से पहले दे दिया करोड़ों का दहेज

Shiv Kumar Mishra
29 July 2022 9:41 AM GMT
नोएडा की 150 सुंदरियां इस नाइजीरियन युवक से कर बैठी मोहब्बत, शादी से पहले दे दिया करोड़ों का दहेज
x

गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। करीब 150 से अधिक लड़कियों से करोड़ों रुपए ठगने वाले नाइजीरियन युवक और एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह दोनों अभी तक गौतमबुद्ध नगर में रहने वाली 150 लड़कियों को अपना शिकार बना चुके हैं। नाइजीरियन युवक ने इन 150 सुंदरियों को पहले अपनी मोहब्बत में फंसाया और फिर उसके बाद शादी करने का झांसा दिया। प्यार दिखाते हुए बाबू-बाबू इन 150 महिलाओं से करोड़ों रुपए की ठगी कर ली। वारदात के बाद महिलाओं को पता चला तो इसी शिकायत पुलिस से की। नोएडा साइबर सेल पुलिस की जांच में पता चला है कि यह दोनों आरोपी 2019 में बिजनेस वीजा पर भारत आए थे। यहां पर दोनों नाइजीरियन नागरिक बाल का कारोबार करने आए थे और यहां सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं से शादी करने का झांसा देकर करोड़ों रुपए हड़प लिए हैं।

नोएडा निवासी श्रेया शर्मा को बनाया शिकार

नोएडा साइबर क्राइम थाना की प्रभारी रीता यादव ने बताया कि कुछ समय पहले नोएडा निवासी श्रेया शर्मा ने शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक व्यक्ति ने खुद को बेल्जियम में आईटी कंपनी का हेड बता कर उनसे 8.40 लाखों रुपए हड़प लिए हैं। इस मामले में पुलिस ने गंभीरता से एक्शन लेते हुए रिपोर्ट दर्ज की और पूरे मामले के खुलासे के लिए टीम का गठन किया।

ऐसे करते थे ठगी

सागर क्राइम पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि दोनों आरोपी खुद को कस्टम अधिकारी, लीगल मैनेजर और हेड मैनेजर बता कर वैवाहिक साइट पर फर्जी प्रोफाइल बना लेते हैं। उसके बाद ज्यादा उम्र की लड़कियों से सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती करते हैं। उसके बाद यह आरोपी शादी का झांसा देकर महंगे गिफ्ट भेजने का लालच देते हैं। इनमें से महिला पीड़िता को फोन करके कहती है कि उनका महंगा गिफ्ट एयरपोर्ट पर आया है। उसके बदले में कस्टम ड्यूटी और एक्सचेंज ड्यूटी देनी होगी। नहीं देने पर सख्त कार्रवाई करने की धमकी देते हैं। जिसके बाद मजबूरी में पीड़िता को मुंह मांगी रकम देनी पड़ती है। पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को कैटरीना डावेट से गिरफ्तार किया गया है।

Next Story