
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- नोएडा
- /
- गोवा में हुयी...
गोवा में हुयी अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में 16 बच्चों ने किया जिले का नाम रोशन

नोएडा। नोएडा के सैक्टर-20 के बरात घर में काई कान कराटे डू फेडरेशन के द्वारा प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें गोवा के एस ए जी इंदौर स्टेडियम में तीन दिवसीय इंटरनेशनल कराटे प्रतियोगिता में जीत की आये बच्चों को सम्मानित किया गया।वहा जिले के 16 बच्चों ने प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करके गौतमबुद्ध नगर जिले का नाम रोशन किया।खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण पदक और 10 रजत पदक जीते।
प्रेस वार्ता के दौरान सैक्टर-20 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष रामपाल भाटी ने सभी बच्चों को सम्मानित करते हुए कहा कि गोवा में अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता को जीतकर गौतम बुध नगर के खिलाड़ियों को मैं बधाई देता हूं और नोएडा के उत्तराखंड पब्लिक स्कूल के फिजिकल टीचर विश्वजीत ने स्वर्ण पदक जीतकर नोएडा का नाम रोशन किया है।
जीतने वाले बच्चे विश्वजीत दे दो स्वर्ण पदक माधुरी कुमारी दो स्वर्ण पदक सुनील कुमार एक स्वर्ण और एक रजत पदक आयुष कुमार एक रजत और एक कांस्य अंश एक स्वर्ण एक रजत विहान स्वर्ण और कश्य फाल्गुनी शर्मा स्वर्ण कांस्य तुषार सोनी रजत और कांस्य पदक कौशल गौतम रजत और कांस्य पदक पृथ्वी तंवर रजत और कांस्य पदक रितेश रावत चौहान व कांस्य पदक अर्जुन राय सिंह रजत और कांस्य पदक अश्विन सेल रजत और कांस्य पदक एकांश रजत और कांस्य पदक एस मृदुल सिंह रजत और कांस्य पदक मनन वालिया रजत और कांस्य पदक जीते।इन बच्चों के साथ दीपांशु वारियां कराटे मास्टर और ललित कुमार गोवा में देखभाल में रहे।कार्यक्रम में बोबी सिंह,पवन बैरागी,रामपाल भाटी,पवन कुमार,ललित आदि लोग मौजूद रहे।




