नोएडा

बेहतर कार्य करने पर जिले के डीसीपी संकल्प शर्मा समेत 18 पुलिसकर्मियों को गणतंत्र दिवस पर मिलेगा पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिह्न

Shiv Kumar Mishra
24 Jan 2020 3:59 PM IST
बेहतर कार्य करने पर जिले के डीसीपी संकल्प शर्मा समेत 18 पुलिसकर्मियों को गणतंत्र दिवस पर मिलेगा पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिह्न
x
नोएडा में डीसीपी संकल्प शर्मा समेत 18 पुलिसकर्मियों को गणतंत्र दिवस पर मिलेगा पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिह्न

धीरेन्द्र अवाना

नोएडा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर गौतमबुद्घ नगर जनपद में तैनात 18 पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य करने पर पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिह्न दिया जायेगा। पुलिस महानिदेशक कार्यालय ने जनपद गौतमबुद्ध नगर में प्लेटिनम,गोल्ड और सिल्वर पदक पाने वाले पुलिसकर्मियों की सूची जारी कर दी।प्रशंसा चिह्न पाने वालों में एसटीएफ,एटीएस व सिविल पुलिस के पुलिस अधिकारी शामिल हैं।

आपको बता दे कि नोएडा जोन के डीसीपी संकल्प शर्मा को पुलिस महानिदेशक का सिल्वर प्रशंसा चिह्न दिया गया है। गौतमबद्घनगर के एसटीएफ के डिप्टी एसपी राजकुमार मिश्रा को पुलिस महानिदेशक का प्लैटिनम प्रशंसा चिह्न मिला है। थाना सैक्टर-58 के थानाध्यक्ष शावेज खान और एसटीएफ के सब इंस्पेक्टर अवध नारायण को भी प्लैटिनम चिह्न मिला है। नोएडा एटीएस के सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार को पुलिस महानिदेशक का गोल्ड प्रशंसा चिह्न मिला है।

गोल्ड प्रशंसा चिन्ह एसटीएफ के डिप्टी एसपी विनोद सिरोही, मुख्य आरक्षी माइकल सिंह, अशोक कुमार और मोहम्मद आजम को मिला है। इनके अलावा डीएसपी सतीश कुमार, सब इंस्पेक्टर सतीश कुमार, मुख्य आरक्षी सतेंद्र कुमार शर्मा, कृष्ण कुमार, प्रवीण कुमार मलिक, आरक्षी राकेश शर्मा, आरक्षी दीपक धामा और अंकित कुमार को सिल्वर चिह्न मिला है। वहीं एसटीएफ के सब इंस्पेक्टर अक्षय त्यागी को सराहनीय सेवा सम्मान मेडल मिला है। इन सभी को गणतंत्र दिवस के बाद सम्मानित किया जाएगा।

Next Story