
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- नोएडा
- /
- ग्रेटर नोएडा में...
ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

धीरेन्द्र अवाना
नोएडा। एसएसपी वैभव कृष्ण द्वारा अपराध को खत्म करने के लिए अपने विभाग को सक्त आदेश दिये हुये है जिसके फल स्वरूप पुलिस को कई बड़ी कामायाबी मिली है। इसी क्रम में पुलिस ने एक 25,000 हजार इनामी बदमाश को ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र से पकड़ा।
आप को बता दे कि पुलिस को सुचना मिली थी कि इनामी बदमाश दीपक यादव बिसरख थाना क्षेत्र में घूम रहा है।हनुमान मंदिर के समीप पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुयी जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया दिया गया है। थाना बिसरख के थाना प्रभारी मनोज पाठक ने बताया कि सोमवार शाम पुलिस टीम हनुमान मंदिर के समीप वाहनों की जांच कर रही थी,तभी पुलिस को सूचना मिली कि इनामी बदमाश दीपक यादव ग्रेटर नोएडा वेस्ट की तरफ आने वाला है।
पुलिस ने सूचना के आधार पर घेराबंदी की,तभी मोटरसाइकिल सवार बदमाश आता हुआ दिखाई दिया।पुलिस ने बदमाश को रुकने का इशारा किया तो उसने गोली चला दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो गोली उसके पैर में जा लगी।बदमाश डीपी यादव पतवाड़ी गांव का रहने वाला है। जिसके कब्जे से मोटरसाइकिल व पिस्टल बरामद की गई है।बरामद बुलट मोटरसाइकिल दिल्ली से चुराई गई थी।




