नोएडा

Noida News :नोएडा से कुल्लू घूमने गए 6 लोगों की मौत, खाई में गिरे टैम्पो ट्रेवलर के परखच्चे उड़ गए

Shiv Kumar Mishra
26 Sep 2022 3:25 AM GMT
Noida News :नोएडा से कुल्लू घूमने गए 6 लोगों की मौत, खाई में गिरे टैम्पो ट्रेवलर के परखच्चे उड़ गए
x
सभी मृतक नोएडा के रहने वाले है, खबर सुनकर कोहराम मचा हुआ है।

नोएडा ,हिमाचल प्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है। नोएडा के 6 लोग हादसे का शिकार हो गए हैं। टेंपो ट्रैवलर पहाड़ से नीचे गिर गया। जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई। 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक यह सभी लोग टेंपो ट्रैवलर में सवार थे और घूमने के लिए कुल्लू मनाली जा रहे थे। इनमें आईआईटी वाराणसी के तीन स्टूडेंट भी शामिल हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में खराब मौसम स्थानीय जानलेवा साबित हुआ है। वहां के स्थानीय लोगों के साथ सैलानी खराब मौसम का शिकार बन रहे हैं। पूरे हिमाचल प्रदेश में पिछले दो दिन से बारिश पड़ रही है। जिसके कारण जगह-जगह हादसे पेश आ रहे हैं। कुल्लू जिले के बंजार में रविवार की शाम एक टैम्पो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें सवार छह सैलानियों की मौत हो गई है। इस हादसे में दस सवार घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार बंजार के घियागी और जलोढ़ी के पास नेशनल हाईवे 305 पर एक टैम्पो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।

हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक इस टेंपो ट्रैवलर में 16 लोग सवार थे। जिनमें से छह लोगों की मौत हो गई है। दस गंभीर रूप से घायल हो गए है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद की। घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घायलों का बंजार अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक भी मौके पर पहुंच गए।

सभी सवार यूपी के नोएडा के रहने वाले थे। ये सारे लोग आनी से बंजार होते हुए कुल्लू-मनाली जा रहे थे। समाचार लिखे जाने तक राहत और बचाव कार्य जारी था।

कुल्लू जिले के बंजार विधानसभा क्षेत्र के घियागी में हाईवे-305 पर जलोड़ा के पास रविवार की रात करीब 8:30 बजे टेंपो ट्रैवलर खड्ड में जाकर गिरा। ऊंचाई ज्यादा होने के कारण टेंपो ट्रैवलर के परखच्चे उड़ गए। इससे मौके पर पांच पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 11 घायल हो गए। ट्रैवलर में कुल 16 लोग सवार थे। इसमें 3 छात्र आईआईटी वाराणसी से हैं। जिसमें एक छात्रा और दो छात्र हैं। बाकी नोएडा के अगल-अगल सेक्टरों के निवासी हैं। कुछ छात्र और कुछ नौकरी करने वाले युवा हैं। ये सभी दिल्ली से एक ट्रेवल एजेंसी के जरिए जलोड़ी दर्रा घूमने आए थे। बंजार थाना पुलिस ने हादसे को लेकर मामला दर्ज कर लिया है।

एसएसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि जलोड़ी जोत से यह गाड़ी जिभी की तरफ आ रही थी। जब गाड़ी जलोड़ा के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर हाईवे से करीब 400 मीटर नीचे खड्ड में जा गिरी। गाड़ी में 16 लोग सवार थे। पांच की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि 11 घायलों को बंजार अस्पताल में भर्ती किया गया है। एक घायल की अस्पताल में मौत हुई है। इस तरह मरने वालों की संख्या 6 हो गई है। अब 10 लोगों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। एसपी ने बताया कि घायलों को निकालने के लिए पुलिस, होमगार्ड के जवानों और स्थानीय लोगों ने मदद की है।

Next Story