नोएडा

ग्रेटर नोएडा में सोसाइटी की लिफ्ट में फंसे 6 लोग, दम घुटने से दो महिला की .........

Shiv Kumar Mishra
27 Aug 2023 5:46 AM GMT
ग्रेटर नोएडा में सोसाइटी की लिफ्ट में फंसे 6 लोग, दम घुटने से दो महिला की .........
x
6 people trapped in society lift in Greater Noida, two women died of suffocation

ग्रेटर नोएडा: नोएडा में लगातार लिफ्ट में हो रहे हादसों से अब तो लोगों को लिफ्ट में जाते समय डर लगने लगा है कि कहीं वह फंस ना जाए। ग्रेटर नोएडा शहर में स्थित एनआरआई रेजिडेंस हाउसिंग सोसाइटी में शनिवार की सुबह एक लिफ्ट अटक गई। हादसे के वक्त लिफ्ट में 5 महिलाएं समेत 6 लोग थे। अचानक लिफ्ट अटकने की वजह से महिलाओं का दम घुटने लगा। जिसकी वजह से पांच में 2 महिलाएं लिफ्ट के अंदर बेहोश हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद लिफ्ट को खोला गया और लोगों को बाहर निकला गया। इस घटना के बाद सोसाइटी के निवासी बुरी तरीके से डरे हुए हैं।

कहां का है मामला

हाउसिंग सोसायटी के निवासियों ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब 8:00 बजे लिफ्ट के माध्यम से पांच महिलाएं और एक पुरुष G-2 टावर में ऊपर की तरफ जा रही थी। अचानक लिफ्ट बीच में अटक गई। करीब आधे घंटे तक लिफ्ट में 6 लोग फंसे रहे। महिलाओं को दम घुटने लगा। करीब आधे घंटे तक लिफ्ट फंसी रही।

दो महिलाओं के बेहद खराब

निवासियों ने बताया कि इस हादसे में लिफ्ट में फांसी महिला मंजू नागर और नीरा सिरोही बेहोश हो गई। कड़ी मेहनत के बाद सभी महिलाओं को बाहर निकल गया। इस मामले में सोसाइटी के निवासियों ने मेंटेनेंस डिपार्टमेंट पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। जिस समय दोनों महिलाओं को बाहर निकल गया, उस समय दोनों की हालत बेहद खराब थी।

कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है

लोगों का आरोप है कि डर की वजह से लोग लिफ्ट से आवागमन करना बंद कर दिया हैं। अधिकतर टावर की लिफ्ट खराब रहती है। इस मामले की शिकायत काफी बार बिल्डर से की गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। निवासियों का कहना है कि अगर सही समय पर ठोस कदम नहीं उठाया गए तो कोई बड़ी घटना भी हो सकती है और इसका जिम्मेदार केवल बिल्डर होगा।

Next Story