नोएडा

नोएडा में मेट्रो के आगे कूदकर एक युवक ने की आत्महत्या

Special Coverage News
23 Nov 2019 6:14 PM IST
नोएडा में मेट्रो के आगे कूदकर एक युवक ने की आत्महत्या
x

धीरेन्द्र अवाना

नोएडा। नोएडा के गोल्फकोर्स मेट्रो स्टेशन पर शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक शख्स ने चलती मेट्रो के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार करीब 9:30 बजे पुलिस को यह सूचना प्राप्त हुई कि गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर एक अज्ञात युवक ने मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई की।मृतक की पहचान रूपक्स पाल निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। जिसकी उम्र 25 वर्ष है। मृतक एक निजी कंपनी में नौकरी करता था और आज नोएडा अपने दोस्त से मिलने आया था। उसके बाद से ही पुलिस आत्महत्या करने के कारणों का पता लगा रही है। साथ ही उस के घर वालों को घटना की जानकारी दे दी है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे के चलते दिल्ली मेट्रो के ब्लू लाइन की सेवाएं काफी समय तक बाधित रहीं जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि बाद में सेवाएं सामान्य हो गईं।

Next Story