Archived

यूपी के नॉएडा में अम्बेडकर की मूर्ति की छतिग्रस्त, इलाके में बना तनाव

यूपी के नॉएडा में अम्बेडकर की मूर्ति की छतिग्रस्त, इलाके में बना तनाव
x
घटना बिसरख थाना इलाके के रिछपाल गांव की है जहाँ गाँव में लगी बाबा भीमराव रामजी अम्बेडकर की मूर्ति को असामाजिक तत्वों ने सोहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से छतिग्रस्त कर दिया

असामाजिक तत्वों के द्वारा बाबा भीम राव अम्बेडकर की मूर्ति तोड़ने का सिलसला रुकने का नाम नहीं ले रहा है , जिसके बाद लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. मामला है ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र के रिशपाल गांव का जहा गुरुवार की देर रात कुछ असामाजिक तत्वों ने बाबा भीम राव अम्बेडकर की मूर्ति को छतिग्रस्त कर दिया.


ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख इलाके में अंबेडकर की मूर्ति के साथ तोड़फोड़ किये जाने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई. असामाजिक तत्वों ने देर रात गांव में लगी मूर्ति को तोड़ दिया, मूर्ति तोड़ने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है. इलाकाई पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुटे हुए है.


यह घटना बिसरख थाना इलाके के रिछपाल गांव की है जहाँ गाँव में लगी बाबा भीमराव रामजी अम्बेडकर की मूर्ति को असामाजिक तत्वों ने सोहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से छतिग्रस्त कर दिया. इसकी सूचना जैसे ही प्रसाशन को मिली उच्चाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे, और घटना का जायजा लिया. फिलहाल मूर्ति तोड़े जाने से समर्थकों में भारी रोष व्याप्त है.


बता दें कि 10 अप्रैल से मूर्ति पर 2 पुलिसकर्मी तैनात थे उसके बावजूद भी अंबेडकर की मूर्ति को खंडित किया गया है. अब इस मूर्ति के खंडित किये जाने की कहानी समझ में नहीं आ रही है. सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद होने के बाबजूद भी मूर्ति खंडित होने से नहीं बच सकी एक बड़ा सवाल है.

Next Story