
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- नोएडा
- /
- बीजेपी का सपा को एक और...
बीजेपी का सपा को एक और बड़ा झटका, पूर्व मंत्री नरेंद्र भाटी के छोटे भाई विजेंद्र सिंह भाटी सपा छोड़कर भाजपा में शामिल

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव अपनी पूरी गर्मी पर है खासकर उन लोकसभा क्षेत्र में आज ही आज का खेल है जहाँ शाम पांच बजे प्रचार बंद हो जाएगा. इन आठ सीटों में सहारनपुर , कैराना , मुजफ्फरनगर , मेरठ , बागपत , गाजियाबाद , गौतमबुद्धनगर और बिजनौर है. इसमें कल बसपा के मंडल कॉर्डिनेटर ने बीजेपी गाजियाबाद में ज्वाइन की थी.
तो वहीं आज गौतमबुद्ध नगर में समाजवादी पार्टी का चेहरा माने जाने वाले पूर्व मंत्री नरेंद्र भाटी के छोटे भाई विजेंद्र सिंह भाटी सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए. विजेंद्र भाटी भाजपा प्रत्याशी डॉ महेश शर्मा के मंच पर पहुंचे और बीजेपी में शामिल होने की घोषणा की. इससे पहले पिछला चुनाव महेश शर्मा का नरेंद्र भाटी से ही हुआ था.
इनके परिवार से एक आदमी के बीजेपी में शामिल होने से बीजेपी को ताकत जरुर मिलेगी लेकिन यहाँ महागठबंधन उम्मीदवार ने बीजेपी को कड़ी चुनौती पेश कर दी है और फ़िलहाल बीजेपी पिछडती नजर आ रही है.




