नोएडा

नोएडा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 5 शातिर अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, 100 किलो गांजा बरामद

Arun Mishra
7 Sep 2018 11:08 AM GMT
नोएडा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 5 शातिर अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, 100 किलो गांजा बरामद
x
तस्करों के कब्जे से 100 किलो अवैध गांजा,10,000 रूपये एक कार, मोबाईल फोन व अवैध शस्त्र बरामद किये गये है?

नोएडा : उत्तरप्रदेश के जनपद नोएडा में पुलिस ने एक सराहनीय कार्य किया है. एसएसपी अजयपाल शर्मा व एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत सेक्टर 20 पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर डीएम चौराहे से 5 शातिर गांजा तस्करो को गिरफ्तार कर कब्जे से 100 किलो अवैध गांजा,10,000 रूपये एक कार, मोबाईल फोन व अवैध शस्त्र बरामद किये गये है। गिरफ्तार अभियुक्तो की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 1470 से 1478 /18 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस एक्ट व 3/25 आम्र्स एक्ट के अन्तगर्त पंजीकृत किये गये है।


गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अन्र्तराज्यीय गांजा तस्कर हैै। गिरफ्तार अभियुक्त जो एनसीआर क्षेत्र मे गांजे की सप्लाई करते थे। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत मे भेजा जा रहा है।

बरामदगी का विवरण -

1. 100 किलाग्राम गांजा नाजायज कीमत लगभग 20 लाख रूपये।

2. 10000 रूपये नगद।

3. चार तमंचे 315 बोर नाजायज व 8 अदद जिन्दा कारतूस।

4. एक मोबाइल एमआई रेडमी 04 रंग काला।

5. एक मोबाइल माइक्रोमैक्स कम्पनी का।

6. एक एक मोबाइल कार्बन कम्पनी का।

7. एक मोबाइल लावा कम्पनी का।

8. एक मोबाइल रेडमी 4

9. एक मारूति सुजुकी एसएक्स4 कार नं0 यूपी 14 बीजे 8677।

Next Story