नोएडा

एएसपी अशोक वेंकट के.को नोएडा पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

Special Coverage News
22 May 2019 7:15 PM IST
एएसपी अशोक वेंकट के.को नोएडा पुलिस ने दी भावभीनी विदाई
x

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने पुलिस आफिस सूरजपुर में प्रशिक्षणाधीन सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) आईपीएस अशोक वेंकट के. का विदाई समारोह का आयोजन किया. अशोक कुमार इस जनपद में 16 दिसंबर 2018 को 6 माह की डिस्ट्रिक टैक्टिकल ट्रेनिंग ( DTT) हेतु आये थे. जिसका समय पूरा हो गया है.


जिले के एसएसपी वैभव कृष्ण , एसपी ग्रामीण विनीत जायसवाल , एसपी सिटी सुधा सिंह , एएसपी कौस्तुम्भ समेत सभी क्षेत्राधिकारी समेत समस्त अधिकारियों द्वारा अशोक कुमार को शुभकामनाये दी गयीं. इस अवसर पर जनपद के सभी अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित थे.




एसएसपी वैभव कृष्ण की हमेशा कार्यशैली सबसे अलग रहती है उसमें एक यह भी है कि वह अपने सभी साथी अधिकारीयों और सभी जिले की पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाने में सबसे आगे रहते है. उनका मानना है कि जिले में कानून व्यवस्था सुद्र्ण करने में सबका बराबर का सहयोग होता है. सब अपनी अपनी जिम्मेदारी का भरपूर निर्वहन ईमानदारीपूर्वक करें तो पुलिस को कभी भी अपमान का समाना नहीं करना पड़ेगा यह में दावे के साथ कहता हूँ.




उन्होंने सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) आईपीएस अशोक वेंकट के.को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. एसपी सिटी सुधा सिंह ने भी उनको शुभकामनाये देकर विदा किया.

Next Story