Archived

नॉएडा के दादरी में युवक सरेआम पेट्रोल पंप पर गोली मारकर हत्या

नॉएडा के दादरी में युवक सरेआम पेट्रोल पंप पर गोली मारकर हत्या
x
ग्रेटर नोएडा के दादरी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शहर में पट्रोल पंप पर एक युवक ने मामूली विवाद में अपने दोस्‍त पर गोली चला दी. युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
मिली जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र के रेलवे रोड पेट्रोल पंप पर दो दोस्‍त बात कर रहे थे. इसी दौरान दोनों की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और एक युवक ने दूसरे को गोली मार दी. गोली लगते ही युवक की मौत हो गई.

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का कब्‍जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. आरोपी युवक मौके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है. फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.
Next Story