नोएडा

नोएडा की बड़ी खबर: एक कमरे में चार शव मिलने से सनसनी, मृतकों में तीन सगे भाई- बहन और एक युवक की पत्नि

Shiv Kumar Mishra
3 Feb 2024 9:02 AM GMT
नोएडा की बड़ी खबर: एक कमरे में चार शव मिलने से सनसनी, मृतकों में तीन सगे भाई- बहन और एक युवक की पत्नि
x
आलू उबालने के लिए रात मे गैस जलाकर सो गया था परिवार.. पराठो का का ठेला लगाता था परिवार का एक सदस्य

नोएडा के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के तुस्याना गांव में पुलिस को एक मकान में रहने वाले दो युवकों और दो महिलाओं के शव बरामद हुए। पुलिस को संदेह है कि उनकी मौत को दो दिन हो गए हैं और चारों की मौत दम घुटने से हुई है। मृतकों की पहचान चंद्रेश पुत्र पप्पू सिंह, राजेश पुत्र पप्पू सिंह, निशा पत्नी चंद्रेश और बबली पुत्री पप्पू सिंह निवासी सराय सिकंदराराव जनपद हाथरस के रूप में हुई है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि सभी लोग एक छोटे से कमरे में रहते थे और चंद्रेश पराठे की दुकान लगाता था। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर आलू उबालने के लिए बड़ा भगोना मिला है और गैस जली हुई थी।

पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना

डीसीपी सेंट्रल नोएडा सुनीति ने बताया कि तुस्याना गारकपुर के रहने वाले पवन सिंह के मकान में चार लोग एक कमरे में किराये पर रहते थे। सभी लोग हाथरस के सराय सिकंदराऊ के रहने वाले थे। शुक्रवार शाम लगभग छह बजे पड़ोसी ने बताया कि उनके कमरे से दुर्गंध आ रही है। लोगों ने इसकी जानकारी तत्काल मकान मालिक को दी। तत्काल थाना पुलिस के और आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। कमरा अंदर से बंद होने की वजह से फील्ड यूनिट ने दरवाजा तोड़कर चारों शवों को बाहर निकाला।

कमरे में बना हुआ खाना मिला

डीसीपी ने बताया कि कमरे में रहने वाले चंद्रेश फूड डिलिवरी ऐप में काम करते थे। उनके भाई राजेश परांठे की ठेली लगाते थे। कमरे में गैस पर किसी बड़े बर्तन में आलू रखे थे, जो जलकर राख हो गए थे। वहां गैस की दुर्गंध आ रही थी। गैस रेगुलेटर खुला होने से सिलिंडर खाली हो गया था। कमरे का साइज काफी छोटा था और वहां हवा न होने से गैस बाहर नहीं निकल पाई।

Next Story