नोएडा

कमिश्नर आलोक सिंह के निर्देश पर बड़ा फेरबदल, कई चौकी इंचार्ज समेत दो दर्जन दरोगा हुए ट्रांसफर

Shiv Kumar Mishra
19 March 2020 3:50 AM GMT
कमिश्नर आलोक सिंह के निर्देश पर बड़ा फेरबदल, कई चौकी इंचार्ज समेत दो दर्जन दरोगा हुए ट्रांसफर
x

(धीरेन्द्र अवाना)

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के तेज तर्रार,कर्मठ कमिश्नर आलोक सिंह ने अपराध पर अंकुश लगाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण परिवर्तन किये।आज एक लिस्ट जारी की जिसमें बड़ी संख्या में चौकी प्रभारीयों के कार्यक्षेत्र बदले गये।आपको बता दे कि जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर करने और पुलिस को सुधारने के उद्देश्य से कमिश्नर आलोक सिंह ने 22 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले हैं। इनमें विभन्न थानों में तैनात दरोगाओं को चौकी का प्रभारी बनाकर उनपर भरोसा जताया।

वही कई चौकी प्रभारीओं के कार्यक्षेत्र बदले।कई दरोगाओं के थाने भी बदले गए।ऐसा प्रतीत होता है कि जिन दारोगाओं को चौकी से हटाया गया वे अपने क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगाने में नाकाम रहे होगें।इसी क्रम में थाना-24 से उप निरीक्षक कृष्णपाल सिंह को चौकी प्रभारी गौलचक्कर,उप निरीक्षक संसार सिंह को चौकी प्रभारी अट्टा,उप निरीक्षक विक्रम सिंह को चौकी 12/22 से एनपीयू थाना-24,उप निरीक्षक अशोक सिंह चौकी सैक्टर-57 से थाना-24,उप निरीक्षक दिनेश कुमार को चौकी सैक्टर-57 से थाना-24।वही थाना-39 से उप निरीक्षक राजकुमार चौधरी को चौकी प्रभारी सैक्टर-18 बनाया गया। उप निरीक्षक सुभाष सिंह को चौकी प्रभारी हरि दर्शन,उप निरीक्षक मनीष कुमार को चौकी प्रभारी सैक्टर-57,उप निरीक्षक संजीव बालियान को चौकी प्रभारी सोरखा।

वही थाना-20 से उप निरीक्षक सुनील कुमार को चौकी प्रभारी सैक्टर-6, उप निरीक्षक अनूप दीक्षित को एनपीयू सैक्टर-20,उप निरीक्षक अनूप यादव को एनपीयू सैक्टर-20,उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार को चौकी प्रभारी सैक्टर-54,उप निरीक्षक छविराम को एनपीयू थाना-24,उप निरीक्षक राघवेन्द्र सिंह को सैक्टर-18 चौकी से थाना-39, उप निरीक्षक महेश चौधरी को चौकी प्रभारी झुण्डपुरा,उप निरीक्षक बलवीर को चौकी प्रभारी सैक्टर-60।वही उप निरीक्षक प्रमोद कुमार को चौकी सैक्टर-60 से चौकी प्रभारी 12/22,उप निरीक्षक विजयपाल को थाना एक्सप्रेसवे से चौकी प्रभारी सैक्टर-127 को बनाया गया।

Next Story