नोएडा

भाजपा के राज्य सभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर की रैली में उमड़ा जन सैलाब

Special Coverage News
27 Sept 2019 11:07 AM IST
भाजपा के राज्य सभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर की रैली में उमड़ा जन सैलाब
x
अब सुरेंद्र सिंह नागर के बढ़ते कद को देखकर लोग यह कहने लगे हैं कि भविष्य के यही गौतमबुद्ध नगर के भाजपा के संसदीय उम्मीदवार होंगे।

धीरेन्द्र अवाना।

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद में अपनी कद और पैठ बनाने के लिए सुरेंद्र सिंह नागर कोई कसर नहीं छोड़ रहे। पूर्व में सपा, बसपा में रह चुके और अब भाजपा में शामिल होकर राज्य सभा सांसद बने नागर अपने जमीन को बनाने में जुटे हुए हैं। उनके रैली में भीड़ जिस तरह से जुट रही है वह यहां के वर्तमान सांसद के लिए खतरे की घंटी कहा जा रहा है। अब सुरेंद्र सिंह नागर के बढ़ते कद को देखकर लोग यह कहने लगे हैं कि भविष्य के यही गौतमबुद्ध नगर के भाजपा के संसदीय उम्मीदवार होंगे।

बहरहाल,आज भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर का भव्य स्वागत किया गया। सुबह करीब 11 बजे सुरेंद्र सिंह नागर का काफिला गाजियाबाद के लाल कुंआ से निकला।नेशनल हाईवे होते हुए दादरी पहुंचा। इससे पहले सादोपुर की झाल, अच्छेजा,छपरौला में सुरेंद्र सिंह नागर को स्वागत किया गया।




दादरी में विधायक तेजपाल सिंह नागर और उनके समर्थकों ने स्वागत किया। सुरेंद्र सिंह नागर को पगड़ी, साफा, मालाएं और तलवार भेंट की गई हैं। पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र भाटी, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय भाटी, पूर्व जिलाध्यक्ष रकम सिंह भाटी, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील भाटी,किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य राजे कसाना,उधम पंडित, कपिल गुर्जर,नोएडा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी पंडित रविकांत मिश्रा, राधा चरण भाटी, युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्र मावी, संजय मावी समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों ने स्वागत किया है। सुरेंद्र सिंह नागर के काफिले में सैकड़ों कार शामिल रहीं।

Next Story