नोएडा

ब्राह्मण रक्षा दल नहीं सहेगा ब्राह्मणों का अपमान : पंडित रवि शर्मा

Shiv Kumar Mishra
2 Dec 2022 2:45 PM GMT
ब्राह्मण रक्षा दल नहीं सहेगा ब्राह्मणों का अपमान : पंडित रवि शर्मा
x
शर्मा ने कहा कि जेएनयू सबकी है। ब्राह्मण रक्षा दल किसी भी कीमत पर ब्राह्मणों का अपमान नहीं सहन करेगा

नोएडा (धीरेन्द्र अवाना) : दिल्ली के जेएनयू यूनिवर्सिटी में ब्राह्मणों के खिलाफ लिखी गई अभद्र बातों को लेकर ब्राह्मण रक्षा दल के मुख्य संरक्षक पंडित रवि शर्मा ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण ने समाज में सिर्फ देने का कार्य किया है। लेकिन जेएनयू यूनिवर्सिटी के स्कूल आफ इंटरनेशनल स्टडीज भवन टू की दीवारों पर ब्राम्हण और बनिया समाज के खिलाफ अभद्र बातें और गालियां लिखी गई हैं। जाति सूचक नारों के साथ उन्हें अपमानित करने का प्रयास किया गया है।

शर्मा ने कहा कि जेएनयू सबकी है। ब्राह्मण रक्षा दल किसी भी कीमत पर ब्राह्मणों का अपमान नहीं सहन करेगा और इसके लिए उसे सड़कों पर भी उतरना पड़ा तो वह तैयार है। हम धरती को वीर विहीन करने वाले भगवान परशुराम के वंशज हैं। ब्राह्मणों पर टिप्पणी करने से पहले उपद्रवी लोग ब्राह्मणों का इतिहास जान लें।

उन्होंने जेएनयू प्रशासन से मामले में दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी व एकेडमी डिबेट और डिस्कशन के लिए होने चाहिए। नई तकनीक का विकास होना चाहिए। लेकिन जेएनयू अपनी शिक्षा को लेकर कम विवादों को लेकर ज्यादा चर्चित रहता है। यह राष्ट्र विरोधी और घृणा फैलाने वाली गतिविधियों का केंद्र बन चुका है।

Next Story