नोएडा

नोएडा में बुलंदशहर के युवक ने लगाई फांसी

Special Coverage News
26 Aug 2019 11:17 AM IST
नोएडा में बुलंदशहर के युवक ने लगाई फांसी
x

नोएडा के थाना साईट पांच इलाके में एक युवक के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की खबर मिली है. 20 वर्षीय आकाश ने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है. घटना की जानकारी मिलते है पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है.

इस मामले पर थाना साइट 5 क्षेत्र के थानाध्यक्ष प्रभात दीक्षित ने बताया कि कासना कस्बे में पंचू के मकान में सपरिवार किराए पर रहने वाले आकाश उम्र करीब 20 वर्ष पुत्र जगपाल मूल निवासी विरौली थाना अनूपशहर जिला बुलन्दशहर ने प्रातः करीब 5 बजे अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. कमरे का लोहे का दरवाजा अंदर से बंद था जिसे ग्राइंडर से काटकर अंदर जाकर शव को फंदे से उतारा गया. मृतक आकाश अविवाहित था तथा दूध/डेरी का काम करता था.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो परिवारीजन व अन्य आसपास के व्यक्ति मौजूद थे. शव का पंचायतनामा की कार्यवाही के उपरांत शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया है. जांच कर विधिक कार्यवाही की जा रही है.

Next Story