
Archived
नॉएडा में डीजल की कीमत ने तोड़े सभी रिकार्ड, आदमी की जिंदगी पर बड़ा प्रहार
शिव कुमार मिश्र
7 Jan 2018 8:39 AM IST

x
Check out today's fuel prices (as per Indian Oil) in Noida: Petrol - Rs 72.45; Diesel - Rs 61.17
नॉएडा: एनसीआर में डीजल की बढती कीमतों से अब आम आदमी के भी होश उड़ते जा रहे है. इतना महंगा तो डीजल तब भी नहीं हुआ जब क्रूड ऑयल के दाम 110 डॉलर तक चले गये थे. तब यही भारतीय जनता पार्टी सडकों पर आंदोलन कर सरकार में आई थी.
आज की नॉएडा की कीमत सुनकर आपके होश उड़ जायेंगे जब डीजल की कीमत 61.17 रूपये प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमत 72.45 रूपये है. इस महंगाई के दौर में डीजल पेट्रोल की बढती कीमतों से आदमी का जीवन चक्र रुक जाएगा.
अब वो कहाँ गये वादे जो कभी हमारे नेता चुनाव में करते थे किस थ्योरी के तहत इस उत्पाद की बेतहाशा कीमत बड़ाई जा रही है. इस बढती कीमत का असर आम आदमी की जिन्दगी पर बहुत बुरा असर डालेगा. इससे किसान , गरीब सब पर यह कीमत असर डालेगी.
Next Story




