नोएडा

केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा के स्टिंग ऑपरेशन मामले में मुख्य आरोपी आलोक गिरफ्तार

Special Coverage News
6 May 2019 3:04 AM GMT
केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा के स्टिंग ऑपरेशन मामले में मुख्य आरोपी आलोक गिरफ्तार
x

धीरेन्द्र अवाना

नोएडा: केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा से एक स्टिंग ऑपरेशन के आधार पर करीब 10 करोड़ रुपये की रंगदारी वसूलने के मामले ने कुछ दिनों पहले बहुत तूल पकड़ा था।उस समय तरह तरह के कयास लगाये जा रहे थे कि ऐसा होगा या वैसा होगा।मामला केंद्रीय मंत्री से जुड़ा था इसलिए जिले के उच्च आधिकारियों ने गंभीरता से लिया।जिसका परिणाम यह निकला की पुलिस ने मुख्य आरोपी एक खबरिया चैनल के संपादक और उसकी महिला साथी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।इस मामले में पैसा वसूलने आई चैनल की एक महिला रिपोर्टर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि केंद्रीय मंत्री से एक स्टिंग ऑपरेशन के आधार पर 22 अप्रैल को 10 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी वसूलने आई एक रिपोर्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि इस मामले का मास्टरमाइंड निजी चैनल का संपादक आलोक कुमार है।उन्होंने यह भी बताया कि जब महिला पत्रकार केंद्रीय मंत्री से रंगदारी वसूलने आई उस समय चैनल का संपादक भी मंत्री के अस्पताल में मौजूद था। लेकिन मामला खराब होता देख वहा से भाग गया।पकड़ी गई लड़की से प्राप्त जानकारी के आधार पर रविवार को चैनल के संपादक आलोक कुमार तथा इस मामले में उसकी सहायिका को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया है।पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आलोक ने केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा के स्टिंग ऑपरेशन मामले में मुख्य आरोपी आलोक गिरफ्तारकई महत्वपूर्ण जानकारियां को दी हैं।इस मामले में कुछ और लोग भी शामिल हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story