
शादी के बाद जब पत्नी को पता चली पति की ये बात, थाने में किया जमकर हंगामा, पति गिरफ्तार

नोएडा : शनिवार को कोतवाली सेक्टर 58 में एक दंपति के परिजनों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। जब पत्नी को पति की ये बात पता चली तो दोनों के बीच शुरू हुआ ये विवाद मारपीट तक पहुंच गया।
दरअसल, पत्नी ने पति को नपुंसक बताया था, जिस कारण दोनों में विवाद चल रहा है। युवती के परिजन इसी बात को लेकर युवक के परिजनों से बात कर रहे थे। इसी बीच दोनों तरफ से बहस के बाद जमकर लात घूंसे चले।
पुलिस के मुताबिक, थाना सेक्टर-62 के एक सॉफ्टवेयर इंजिनियर ने नवंबर 2017 में मथुरा की एक युवती से शादी की। शादी के बाद दोनों हनीमून के लिए सिंगापुर गए। इस दौरान उस महिला को पता चला कि उसका पति नपुंसक है। उसने इस बारे में अपनी सास से बात की। तो इस पर सास ने उसे बताया कि उनके कुल की कुछ परंपरा है, इस कारण वह कुछ समय बाद संबंध बनाएगा।
उस महिला का आरोप है कि इस बात को लेकर उसका पति उसके साथ मारपीट करने लगा। इसके बाद उसने अपने परिजनों को मामले से अवगत कराया। फिर शनिवार को दोनों पक्ष अपने परिजनों के साथ कोतवाली सेक्टर-58 पहुंचा। इस दौरान बहस के बाद कुछ ही देर में दोनों ओर से जमकर लात-घूंसे चलने लगे।
पुलिस के हस्तक्षेप करने पर ये मामला शांत हुआ। उस महिला ने पति और ससुरालियों पर दहेज और मारपीट का आरोप लगाया है। थाना सेक्टर-58 पुलिस मामले की जांच कर रही है।




