नोएडा

नोएडा प्राधिकरण पर धरना दे रहे किसानों की हुयी पुलिस से झड़प

Sujeet Kumar Gupta
28 Feb 2020 7:32 AM GMT
नोएडा प्राधिकरण पर धरना दे रहे किसानों की हुयी पुलिस से झड़प
x
बताया गया है कि किसानों के धरना स्थल पर उन्हें भड़काया गया कि यहां तथाकथित किसान बैठे हैं।बस, किसानों में आक्रोश फैल गया।

(धीरेन्द्र अवाना)

नोएडा।नोएडा प्राधिकरण पर आज किसानों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई। आरोप है कि पुलिस ने किसानों पर लाठी चार्ज किया था जिसमें करीब तीन महिलाये घायल हो गयी थी।जिसके बाद घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जबकि पुलिस और एलआईयू की टीम ने लाठी चार्ज की घटना से इंकार किया है।बताया गया है कि किसानों के धरना स्थल पर उन्हें भड़काया गया कि यहां तथाकथित किसान बैठे हैं।बस, किसानों में आक्रोश फैल गया। वे पुलिस बैरियर को धता बताकर आगे बढ़ने लगे। महिलाएं आगे थी। इसी क्रम में उनका पुलिस से झड़प हुआ। बैरियर के पास धक्कामुकी से 3 महिलाएं घायल हुईं। बाद में किसान धरने पर बैठ गये, और इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण कहा।

इसी बीच मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर सिटी मजिस्ट्रेट और प्राधिकरण के डीसीईओ धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों को समझाया बुझाया और उनकी समस्याओं को हल करने की बात कहते रहे।इस बीच किसानों ने प्राधिकरण द्वारा वार्ता विफल होने और बार-बार प्राधिकरण द्वारा उनकी समस्याओं का हल न करने का आरोप मढ़ा।

Next Story