नोएडा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधायक धीरेन्द्र सिंह को किया फोन पर लिए हालचाल , विधायक ने कहा.........

Shiv Kumar Mishra
1 Aug 2022 8:27 AM GMT
सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधायक धीरेन्द्र सिंह को किया फोन पर लिए हालचाल , विधायक ने कहा.........
x

साइकिल फिसलने के कारण हादसे का शिकार हुए जेवर के विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह फिलहाल ग्रेटर नोएडा शहर के यथार्थ अस्पताल में भर्ती हैं। शनिवार को उनका ऑपरेशन किया गया है। रविवार की सुबह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धीरेंद्र सिंह से बातचीत की। उनका हालचाल जाना। धीरेंद्र सिंह ने कहा, "मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं। दो दिनों बाद सामान्य कामकाज पर वापस लौट आऊंगा। लोगों के आशीर्वाद की बदौलत मैं तेजी से रिकवर कर रहा हूं।"

मंगलवार की शाम तक अस्पताल से हो सकती है छुट्टी

शनिवार को दोपहर बाद धीरेंद्र सिंह का ऑपरेशन किया गया। करीब चार-पांच घंटे तक ऑपरेशन चला। डॉक्टरों ने बताया कि ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा है। कोहनी की हड्डी टूट जाने के कारण सर्जिकल इंप्लांट्स लगाए गए हैंम धीरेंद्र सिंह तेजी के साथ रिकवर कर रहे हैं। एहतियातन ऑपरेशन के बाद शुरुआती घंटों के दौरान उन्हें आईसीयू में रखा गया था। अब कमरे में शिफ्ट कर दिया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि मंगलवार की शाम तक विधायक को घर भेजा जा सकता है।

"बारिश में साइकिल फिसल गई थी"

विधायक धीरेन्द्र सिंह पूरी तरह सामान्य हैं। उन्होंने कहा, "मेरा ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा है। आज सुबह सीएम योगी आदित्यनाथ जी ने फोन पर बात की। उन्होंने कुशलक्षेम पूछा है।" धीरेन्द्र सिंह ने आगे कहा, "मैं पूरी तरह ठीक हूं। दो दिन बाद पुनः आप लोगों की सेवा में उपस्थित हो जाऊंगा। सभी के स्नेह और आशीर्वाद से तेजी से रिकवरी हो रही है। शनिवार की शाम नियमित रूप से साइकिल चलाने गया था। उसी दौरान तेज बारिश हुई और साइकिल से चल गई। जिसकी वजह से यह दुर्घटना हुई।"

सोशल मीडिया पर मिस कर रहे हैं चाहने वाले

जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह सोशल मीडिया पर खासे सक्रिय रहते हैं। वह अपने फॉलोअर्स और सामान्य लोगों को दिन भर टि्वटर, फेसबुक व इंस्टाग्राम पर जवाब देते रहते हैं। इसके चलते उनके चाहने वाले लोग उन्हें मिस कर रहे हैं। शनिवार की देर रात लोगों को उनके साथ हुए हादसे की जानकारी मिली। जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना सोशल मीडिया पर कर रहे हैं। इसके अलावा रविवार को दिन भर जेवर समेत गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, गाजियाबाद, बागपत, अलीगढ़ और आगरा तक के लोग बड़ी संख्या में उनसे मिलने पहुंचे। हालांकि, डॉक्टरों ने ज्यादा लोगों से धीरेंद्र सिंह को नहीं मिलने दिया। ऐसे में उनके परिजन आने वाले लोगों से बातचीत कर रहे हैं।

Next Story