
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- नोएडा
- /
- पुलिस लाइन में हुआ 177...
पुलिस लाइन में हुआ 177 रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड का आयोजन

धीरेन्द्र अवाना
ग्रेटर नोएडा।आज सूरजपुर में स्थित पुलिस लाइन में प्रचलित आरटीसी में प्रशिक्षणाधीन 177 रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड का आयोजन किया गया। इस मौके पर आलोक सिंह पुलिस महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र द्वारा दीक्षांत परेड में सलामी ली गयी तथा शपथ ग्रहण करायी गयी।
मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पुलिस महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र मेरठ द्वारा परेड को सम्बोधित भी किया गया। उन्होंने आधुनिक तकनीकों तथा साइबर क्राइम द्वारा बढती समस्याओं का निराकरण तथा जनता की पुलिस से अपेक्षाओं पर खरा उतरने के विषय में जानकारी दी।
दीक्षांत परेड समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौतमबुद्धनगर वैभव कृष्ण,पुलिस अधीक्षक नगर अंकुर अग्रवाल,पुलिस अधीक्षक यातायात अनिल कुमार झा एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन श्रद्धा पाण्डेय व जिले के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। साथ ही प्रतिसार निरीक्षक संजय सिंह सिकरवार व आरटीसी प्रभारी सुबोध कुमार सिंह उपनिरीक्षक समस्त स्टाफ परेड के आयोजन में सम्मिलित रहे।
यह रिक्रूट आरक्षी जनपद सीतापुर से भर्ती होने के उपरान्त आधारभूत प्रशिक्षण हेतु इस जनपद को उपलब्ध हुए थे, जो दीक्षांत परेड समारोह के उपरान्त पुलिस बल में आरक्षी के रूप में सम्मलित हुए हैं।




