नोएडा

नोएडा में कोरोना का चौथा मामला, पत्नी संग इंडोनेशिया से लौटा था जिम ट्रेनर

Shiv Kumar Mishra
18 March 2020 8:02 AM GMT
नोएडा में कोरोना का चौथा मामला, पत्नी संग इंडोनेशिया से लौटा था जिम ट्रेनर
x
यह शख्स अपनी पत्नी संग इंडोनेशिया घूमने गया था। अब उसे कोरोना पॉजेटिव पाया गया। पत्नी का भी सैंपल जांच को भेजा गया। रिपोर्ट का इंतजार।

नोएडा: नोएडा में कोरोना वायरस का एक और मामला सामने आया है। नोएडा का यह अबतक का चौथा मामला है। इसके साथ देश में कुल मामलों की संख्या 149 हो गई है। बुधवार को इस चौथे शख्स की रिपोर्ट पॉजेटिव आई है। यह इंडोनेशिया गया हुआ था। वहां से चार दिन पहले लौटा था।

पत्नी की रिपोर्ट आना बाकी

इस केस में पति और पत्नी इंडोनेशिया घूमने गए थे। चार दिन पहले दोनों लौटे हैं। पति में लक्षण दिखे थे, इसके बाद जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। उसे गवर्नमेंट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (जिम्स ) ग्रेटर नोएडा में भर्ती कराया गया। पत्नी की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। इस केस को मिलाकर अब तक कुल चार मामले हो चुके हैं नोएडा में। नोएडा में करीब 200 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं।

इससे पहले मंगलवार को कोरोना के दो संक्रमित केस सामने आए थे। दोनों दो अलग-अलग सोसायटीज में रह रहे थे। दोनों फ्रांस से लौटे थे। मामले सामने आने के बाद एक किलोमीटर के एरिया में मौजूद 10 हजार लोगों की जांच के आदेश दिए गए थे।





Next Story