Archived

नॉएडा में अपराध का कहर जारी, 3 विदेशी युवतियों के साथ बदसलूकी

नॉएडा में अपराध का कहर जारी, 3 विदेशी युवतियों के साथ बदसलूकी
x

उत्तर प्रदेश की दूसरी राजधानी माने जाने वाला शहर नॉएडा में अपराध चरम सीमा पर है, जंहा इसी सप्ताह में आधा दर्जन लोंगों की हत्या कर दी गई हो तो अभी अभी तीन विदेशी युवतियों के साथ बदसलूकी की खबर मिल रही है.


यह घटना ग्रेटर नॉएडा के थाना दनकौर की है. जब बुध इंटरनेशनल सर्किट हॉउस में रेस देखने आई विदेशी महिलाओं के साथ बदसलूकी की खबर मिली है. हालंकि पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों को भी हिरासत में ले लिया है.


आपको बता दें बीते कई दिनों से नॉएडा में ताबड़तोड़ अपराध से आम आदमी दहल गया है. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बीते दिन जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से बात कर जनपद के हालत की जानकारी ली. अपराध को लेकर सीएम सख्त भी दिखे. लेकिन लुंज पुंज प्रसाशन क्या नॉएडा को सुरक्षा प्रदान कर पायेगा यह तो अभी अभी अँधेरे में तीर चलाने के तरह है.

Next Story