Archived

DGP के जाते ही नोएडा में कारोबारी की गोली मारकर हत्या!

Arun Mishra
27 Jun 2018 11:31 AM IST
DGP के जाते ही नोएडा में कारोबारी की गोली मारकर हत्या!
x
घटनास्थल से सुबूत जुटाते पुलिसकर्मी
हैरान करने वाली बात ये है कि डीजीपी के नोएडा दौरे के कुछ घंटों बाद ही यह बारदात हुई?

नोएडा : उत्तरप्रदेश में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। नोएडा में एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात मंगलवार रात करीब सवा नौ बजे की है। दुकान से करीब सौ मीटर की दूरी पर ही बाइक से घर जाने के दौरान मोटर साइकिल सवार तीन बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना नोएडा के सेक्टर 53 के गिझोड गांव की है। हैरान करने वाली बात ये है कि डीजीपी के नोएडा दौरे के कुछ घंटों बाद ही यह बारदात हुई जिससे पुलिस पर सवाल खड़े हो जाते हैं।

जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे नोएडा एसएसपी अजयपाल शर्मा मौके पर पहुंचे। प्राथमिक जांच में पुलिस ने लूट के विरोध में हत्या की बात से इन्कार किया है, लेकिन अबतक हत्या का दूसरा कोई कारण भी सामने नहीं आ सका है। केस की जांच के लिए एसएसपी ने पुलिस की तीन टीमें गठित की है। अब तक हमलावरों का कोई सुराग नहीं है।

बदमाशों ने कारोबारी के पैर और माथे पर गोली मारी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवधेश पाल नाम का युवक गिझोड़ में शराब की दुकान के पास हार्डवेयर की दुकान चलाता था, जिसकी बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी है । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मौके पर पहुंचे आला अधिकारियों का कहना है कि मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। फिलहाल पुलिस को घटनास्थल के कुछ सुबूत मिले हैं जिनके आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का दावा कर रही है।



Next Story