नोएडा

नोएडा के DLF मॉल में पीवीआर कर्मचारी का मिला शव

Special Coverage News
22 Nov 2019 3:48 PM IST
नोएडा के DLF मॉल में पीवीआर कर्मचारी का मिला शव
x

दिल्ली से सटे नोएडा के डीएलएफ मॉल में पीवीआर के एक कर्मचारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है. मृतक की पहचान 48 साल के भूवनचंद्र के रुप में हुई है. भूवनचंद्र का शव पीवीआर की छत पर मिला. डीएलएफ मॉल नोएडा के सेक्टर 20 इलाके में है. पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुट गई है.

इस घटना के बारे में एसपी सिटी विनीत कुमार जायसवाल ने बताया कि सेक्टर 20 थाना इलाके में एक छत पर एक शव मिला है जो इसी मॉल में पीवीआर में नौकरी करता था. पुलिस ने जांच के लिए फोरेंसिक टीम बुला ली है और पूरी मामले की गहनता से जांच की जा रही है.





Next Story