
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- नोएडा
- /
- बादलपुर कोतवाली...
बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के भूड़ बस्ती में दो दिन से लापता युवक का शव मिलने से मची सनसनी

धीरेन्द्र अवाना
नोएडा । बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गयी जब दो दिन से लापता युवक का शव भूड़ बस्ती के खेतों मे मिला। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
आपको बता दे कि बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के धूम मानिकपुर गांव निवासी संजय (44) मंगलवार शाम से लापता हो गया था। संजय का शव बुधवार की सुबह गांव के ही पास भूड़ बस्ती गांव के जंगल में मिला। इसकी सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक युवक की शव की पहचान कराई। जिसकी पहचान संजय निवासी धूम मानिकपुर थाना बादलपुर के रूप में हुई।
पुलिस ने परिजनों को बताया कि शव के गले पर उंगलियों के निशान बने हुये थे। परिजनों ने पड़ोसी गांव के ही 3 युवक कमल रावल, मोहित व तुषार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।परिजनों का आरोप है कि देर रात संजय को कमल,मोहित और तुषार अपने साथ बुलाकर ले गए थे। इसके बाद वह घर लौटकर नही आया। आरोपियों ने ही उसकी हत्या की है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।




