नोएडा

Death of a prisoner in Gautam Budh Nagar Jail: नोएडा में जेल में बंद कैदी की मौत, पुरुष वेश्या बनाने के नाम पर छात्र से ठगे थे 26.40 लाख रुपए

Shiv Kumar Mishra
13 May 2022 7:15 AM GMT
Death of a prisoner in Gautam Budh Nagar Jail: नोएडा में जेल में बंद कैदी की मौत, पुरुष वेश्या बनाने के नाम पर छात्र से ठगे थे 26.40 लाख रुपए
x

Death of a prisoner in Gautam Budh Nagar Jail: गौतमबुद्ध नगर जिले की लुकसर जेल में बंद एक कैदी की बीती रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद जेल प्रशासन में खलबली मच गई। तत्काल मामले की जानकारी अधिकारियों को दी गई।

कैसे हुई मौत

शुक्रवार की सुबह जब कैदी को अस्पताल में एडमिट करवाया तो अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने आशंका जाहिर की है कि कैदी की मौत हार्ट अटैक आने से हुई है। पुलिस ने कैदी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। इस व्यक्ति ने अपने साथी के साथ मिलकर एक व्यक्ति को जिगोलो बनाने के नाम पर 26 लाख से अधिक की ठगी की थी।

किस वजह से भेजा गया जेल

मिली जानकारी के मुताबिक 48 वर्षीय संजय कुमार मूल रूप से फरीदाबाद का रहने वाला था। संजय सिंह और उसका साथी राहुल दोनों सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को पुरुष वेश्या बनाने का झांसा देते थे। उन्होंने बीते दिनों एक व्यक्ति को कॉल करके उसको जिगोलो यानी कि को पुरुष वेश्या बनाने के नाम पर 26 लाख 40 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी की थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया था। वहां से आरोपी को लुकसर जेल भेज दिया गया था। आरोपी को 6 मई 2022 को जेल में लाया गया था।

पुलिस ने बताया कि कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को लुकसर जेल में लाया था था। संजय कुमार के ऊपर गौतमबुद्ध नगर जिले के बिसरख थाने में 420 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। शुक्रवार की सुबह संजय कुमार की डेड बॉडी जेल में मिली है। पुलिस ने फिलहाल संजय कुमार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Next Story