
एल्कॉन पब्लिक स्कूल के छात्रा के आत्महत्या मामले में स्कूल प्रिंसिपल के साथ 3 गिरफ्तार

दिल्ली के एल्कॉन पब्लिक स्कूल की छात्रा के नोएडा स्तिथ घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में प्रिसिपल समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ्तारी नोएडा के सेक्टर 24 थाना पुलिस द्वारा की गई है.
पुलिस ने शिक्षक राजेश सेगल (एसएसटी) श्रीमती निरराज आनंद (विज्ञान) और प्रिंसिपल धर्मेन्द्र गोयल को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. नोएडा सेक्टर 24 पुलिस द्वारा दर्ज F.i.r. में तीनों का नाम था. जिन्हें जेल भेजा गया है.
एलकॉन पब्लिक स्कूल की 16 वर्षीय छात्रा ने मार्च 2018 में अपने नोएडा घर में आत्महत्या की थी. दिल्ली स्थित एलकॉन पब्लिक स्कूल के छात्र के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि लड़की ने स्कूल के शिक्षकों के दबाव" के कारण ऐसा कदम उठाया था. परिवार कुछ काम के लिए बाहर गया था. परिजनों ने आकर जब दरवाजा खोला तो छत के पंखे से लड़की लटकी मिली. उसे कैलाश अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. मृतक एक अच्छा कथक नर्तकी थी. परिवार ने अपनी बेटी की आत्महत्या के लिए स्कूल प्रबंधन का आरोप लगाया था.
उस समय इस घटना पर अभिभावकों में काफी रोष था कई दिन स्कुल के गेट पर धरना प्रदर्शन भी हुआ लेकिन उस समय जांच की बात कहकर मामले को आगे बढा दिया था. अब इन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है.




