नोएडा

पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा श्रीमती वृंदा शुक्ला ने ली महिला पुलिसकर्मियों की बैठक

Shiv Kumar Mishra
24 Jan 2020 6:29 PM IST
पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा श्रीमती वृंदा शुक्ला ने ली महिला पुलिसकर्मियों की बैठक
x

पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा श्रीमती वृंदा शुक्ला द्वारा जनपद में तैनात महिला पुलिस कर्मियों के साथ एक गोष्ठी की गई. गोष्ठी में उपस्थित सभी महिला पुलिस कर्मियों से ड्यूटी के दौरान आने वाली समस्याओं एवं उनके निराकरण के सम्बंध में सकारात्मक वार्ता की गई साथ ही महिला पुलिस कर्मियों को बच्चों एवं महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों के विषय मे संवेदनशील एवं निष्पक्ष होने हेतु निर्देशित किया.

डीसीपी वृंदा शुक्ला ने कहा कि महिला पुलिसकर्मी भी पुरुष पुलिस कर्मियों के ही समकक्ष है एवं हर प्रकार की चुनोतियों का मुकाबला करने में सक्षम है. इसलिए मन में किसी प्रकार का बिना संकोच किये सभी समस्याओं का सामना करें. कभी कोई महिला या बाल अपराध पर आप संवेदनशील जरुर बने.

बता दें कि नोएडा में जब से कमिश्नरी सिस्टम लागू किया गया है. तब से महिला अपराध पर भी एक महिला डीसीपी की नियुक्ति की गई है.

Next Story