
Archived
डीजीपी ने नोएडा में समर केंप का किया समापन, एसएसपी अजयपाल शर्मा के कार्यों को सराहा
शिव कुमार मिश्र
26 Jun 2018 3:56 PM IST

x
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश ओपी सिंह ने जनपद गौतमबुद्ध नगर भ्रमण कार्यक्रम के दौरान पुलिस कार्यालय सूरजपुर मे जनपद की कानून व्यवस्था की समीक्षा गोष्ठी की. गोष्ठी मे अपर पुलिस महानिदेशक कार्मिक, अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ प्रशांत कुमार सिंह , बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौतमबुद्धनगर अजयपाल शर्मा, एसपी सिटी गौतमबुद्धनगर अरुण सिंह और गौतमबुद्धनगर की एटीएस एवं एसटीएफ के अधिकारी आदि उपस्थित रहे. जिसमें जनपद पुलिस एवं एटीएस व एसटीएफ के आपस मे समन्वय रखते हुए अपराध पर नियंत्रण व अपराधियों के बिरुद्ध कडी कार्रवाई करने एवं सगठित अपराधों पर अकुंश लगाने सम्बन्धी निर्देश दिये.
डीजीपी ओपी सिंह ने गौतमबुद्धनगर मे आयोजित पुलिस समर कैंप के प्रतिभागी बच्चों के साथ कुछ समय बिताया, बच्चों से उनके पुलिस द्वारा आयोजित समर कैंप के अनुभव के बारे मे बार्ता की तथा बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं , एवं प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया. डीजीपी ने इस समर केम्प का समापन भी किया.
डीजीपी ने एसएसपी नोएडा डॉ अजयपाल शर्मा के कार्यों की सराहना भी की. समर केंप में बच्चों के साथ रहकर उनका मनोबल भी बढाया. DGP ने ऐतिहासिक समर कैम्प के लिए एसएसपी के काम को अच्छा काम बताया.
Next Story




