नोएडा

जिला कराटे चैंपियनशिप हुई संपन्न

Desk Editor
14 April 2026 1:09 PM IST
जिला कराटे चैंपियनशिप हुई संपन्न
x

नोएडा। नोएडा के सेक्टर 21 ए में जिला कराटे प्रतियोगिता आयोजित हुयी। इस एक दिवसीय प्रतियोगिता का समापन देर शाम हुआ। इस प्रतियोगिता में 400 खिलाड़ियों

ने भाग लिया और स्वर्ण, रजत,कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा और आत्मरक्षा के भी कौशल का भी प्रदर्शन किया। क्योकुशिन कमल थापा ने बताया कि सब जूनियर,

जूनियर की अलग-अलग कैटेगरी में बच्चों ने स्वर्ण पदक जीते। ये बच्चे लखनऊ में आयोजित राज्य स्तर की तीन दिवसीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। ये प्रतियोगिता दिनांक24, 25 और 26 अप्रैल को चलेगी। इसके बाद लखनऊ से राज्य स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले बच्चे देहरादून में आयोजित होने वाली चार दिवसीय प्रतियोगिता में भाग लेंगें। ये प्रतियोगिता दिनांक एक,दो,तीन और चार जून को होगी। क्योकुशिन कमल थापा

ने बताया कि जिला कराटे प्रतियोगिता में 400 बच्चों ने विभिन्न आयु वर्ग की कैटेगरी में 107 मेडल जीते गए। कराटे वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि जिला स्तर की कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले बच्चों को बधाई देता हूं और मुझे पूर्ण विश्वास है राज्य स्तर की प्रतियोगिता में यह बच्चे स्वर्ण पदक जीत कर हमारे जिले का नाम रोशन करेंगे। वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को आत्मविश्वास अनुशासन शारीरिक मजबूती को बढ़ावा देता है। स्वर्ण पदक जीतने वाले बच्चे अलग-अलग कैटेगरी भर में निहान, ध्रुव भाटी, जतिन,अनाया राणा, आश्वी सिंह, जितिशा कम्याल,जैशवि श्रीवास्तव, अवनि रोधिया, अंशिका यादव, श्रीना, अंशिका गुप्ता आदि बच्चें रहे।

Next Story