नोएडा

Twin Towers : देखिए- कैसे ध्वस्त हुए 'ट्विन टावर', धुएं के गुबार में डूबा नोएडा, सायरन, धमाका और फिर....

Arun Mishra
28 Aug 2022 9:25 AM GMT
Twin Towers : देखिए- कैसे ध्वस्त हुए ट्विन टावर, धुएं के गुबार में डूबा नोएडा,  सायरन, धमाका और फिर....
x
100 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले दोनों टावर को गिरने में सिर्फ 12 सेकेंड का वक्त लगा.

Twin Tower Demolition: नोएडा के सेक्टर 93ए में स्थित ट्विन टावर आज दोपहर ढाई बजे जमींदोज कर दिया गया. पलक झपकते ही 3700 किलोग्राम बारूद ने इन इमारतों को ध्वस्त कर दिया.

नोएडा के सेक्टर 93 में बने सुपरटेक के अवैध ट्विन टावर दोपहर ढाई बजे ढहा दिए गए. 100 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले दोनों टावर को गिरने में सिर्फ 12 सेकेंड का वक्त लगा.

सुपरटेक ट्विन टावर्स को गिराने में करीब 17.55 करोड रुपये का खर्च (Supertech Twin Towers Demolition Cost) आने का अनुमान है. टावर्स को गिराने का यह खर्च भी बिल्डर कंपनी सुपरटेक ही वहन करेगी. इन दोनों टावरों में अभी कुल 950 फ्लैट्स बने हैं और इन्हें बनाने में सुपरटेक ने 200 से 300 करोड़ रुपये खर्च किया था.





Next Story