
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- नोएडा
- /
- पर्यावरण दिवस पर ईद की...
पर्यावरण दिवस पर ईद की बधाई में पौधे देकर डीएम और एसएसपी ने पेश की मिशाल

पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी बीएन सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्णा ने आज फिर एक नेक काम किया है. आज ईद के पावन पर्व पर सभी जनपद वासियों को ईद की तहेदिल से मुबारकबाद दी.
डीएम बीएन सिंह और एसएसपी वैभव कृष्ण ने जनपद वासियों को ईद के त्यौहार व विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दी. जिले के दोनों अधिकारीयों ने एक मिशाल पेश करते हुये ईद के त्यौहार पर विश्व पर्यावरण दिवस के दिन एक एक पौधा भेंट कर दोनों पर्वों की बधाई दी.
इस तरह दी गई अनोखी बधाई की जिले ही नहीं पूरे प्रदेश में चर्चा हो रही है. इस तरह की बधाई देकर एक त्यौहार के साथ साथ विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई देना अपने आप में एक काबिले तारीफ़ काम है. जनपद वासियों ने उनके इस कार्य की भूरि भूरि प्रसंशा की है.
ईद के अवसर पर जिलाधिकारी बीएन सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने सेक्टर 8 स्थित जामा मस्जिद व आसपास का भ्रमण किया गया तथा लोगों को ईद की मुबारकबाद दी.




