नोएडा

Noida News : नौकरी से निकाले जाने से नाराज पूर्व कर्मचारी ने कंपनी के अधिकारी को मारी गोली,हालत गंभीर

Shiv Kumar Mishra
5 Jan 2023 7:17 AM GMT
Noida News : नौकरी से निकाले जाने से नाराज पूर्व कर्मचारी ने कंपनी के अधिकारी को मारी गोली,हालत गंभीर
x

(धीरेन्द्र अवाना)

नोएडा।नोएडा में उस वक्त सनसनी मच गयी जब नौकरी से निकाले जाने से नाराज पूर्व कर्मचारी ने कंपनी के अधिकारी को गोली मार दी।गोली कंधे में लगने अधिकारी गंभीर रुप से घायल है।घायल को इलाज के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि सूचना मिली थी कि थाना फेस-1क्षेत्र के सैक्टर-2 में पूर्व कर्मचारी ने बीपीओ के सर्किल हेड को गोली मार दी है।सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि सैक्टर 2 में एनएसबी नाम से एक एक बीपीओ कॉल सेंटर है।

जिसके सेक्टर 52 निवासी शदरुल इस्लाम सर्किल हेड है। इस कंपनी में अशोक नगर निवासी अनूप सिंह डाटा एंट्री ऑपरेटर का काम करता था।जिसे उसके खराब व्यवहार के चलते करीब 6 माह पहले सर्किल हेड ने नौकरी से निकाल दिया गया था।करीब एक माह पूर्व पहले वह नौकरी के लिए कंपनी में आया था।कंपनी की तरफ से उसे नौकरी नही दी गयी।

इससे गुस्से में आकर अनूप सिंह बुधवार शाम को शदरुल इस्लाम के केबिन में घुस गया।जहा उसने अवैध असलाह से शदरुल इस्लाम पर एक राउंड फायरिंग कर दी।यह गोली शदरुल इस्लाम के दाहिने कंधे पर लगी।उसे तत्काल उपचार हेतु सैक्टर-27 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।इस मामले में पुलिस ने अनूप सिंह की तलाश के लिए टीमें लगा दी है।

Next Story