Archived

नॉएडा में बाप की हत्या बेटे ने कराई, पुलिस ने किया बडा खुलासा

नॉएडा में बाप की हत्या बेटे ने कराई, पुलिस ने किया बडा खुलासा
x
थाना सेक्टर 49 इलाके के सेक्टर 76 में भूरा कबाड़ी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया.

नोएडा: थाना सेक्टर 49 इलाके के सेक्टर 76 में भूरा कबाड़ी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया. कबाड़ी भूरा की हत्या उसके बेटे ने अपनी लव मेरिज के चलते कराई थी. इस घटना में भूरा के बेटे ने उसी इलाके के चार कबाड़ी , वसीम , वकील और भूरी यादव समेत एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई थी.


इस घटना में नामित सभी आरोपीयों से पुलिस ने सख्ती से पूंछतांछ की लेकिन घटना का कोई सूत्र हाथ नहीं लगा. इस घटना का थानाध्यक्ष पंकज पन्त ने खुलासा करते हुए पिता के कातिल कलियुगी बेटे को उसके साथियों समेत गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बेटे से मिले सुराग पर बाकी आरोपी भी गिरफ्तार कर लिए है.




मिली जानकारी के मुताबिक कलयुगी बेटे ने ही कराई थी पिता की हत्या. पिता की मौत के बदले दस लाख की सुपारी दी थी. पुलिस ने बेटे समेत 3 लोगो को गिरफ्तार किया. बेटे को लव मैरेज करने से रोकना हत्या की वजह बना. थाना सेक्टर 49 इलाके के सेक्टर 76 में आमिर की हत्या 13 मार्च को हुई थी.

Next Story