नोएडा

नोएडा के सैक्टर-16 की मोटर मार्किट में लगी भीषण आग

Special Coverage News
4 Oct 2019 6:09 PM IST
नोएडा के सैक्टर-16 की मोटर मार्किट में लगी भीषण आग
x

धीरेन्द्र अवाना

नोएडा। नोएडा के सैक्टर-16 स्थित मोटर मार्किट उस समय अफरा तफरी मच गयी जब वहा मौजूद एक दुकान में आग लग गयी।आपको बता दे कि नोएडा की सबसे बड़ी मोटर मार्किट के रूप में सैक्टर-16 को जाना जाता है। आज वहा संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। स्थानीय दुकानदारों ने आग को अपने स्तर पर बुझाने का प्रयास किया। लेकिन वे उसमें सफल नहीं।

सूचना पर पहुची फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाना का प्रयास किया लेकिन आग के भीषण होने पर उसे काबू करने में करीब 2 घंटे लग गये। देखा जाये तो आग से किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है,लेकिन लाखों का सामान जल कर राख हो गया।आग पर काबू पाने के बाद भी आग लगने की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। कार रिपेयरिंग करने वाले की दुकान में अचानक ही आग लगने के बाद आस-पास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई।

ऐसा नही है कि यह कोइ पहला मामला है इससे पहले भी नोएडा विकास प्रधिकरण के दफ्तर मे, स्पाइस मॉल व मेट्रो अस्पताल आदि जगहों में भीषण आग लग चुकी है।इस आग में लाखों का सामान जल कर खाक हो गया था।वहीं अस्पाताल में लगी आग के दौरान मरीजों को शीशा तोड़कर निकाला गया था।

Next Story