नोएडा

सपा के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल यादव कांग्रेस में हुए शामिल, कल विधिवत लखनऊ में होगी घोषणा

Shiv Kumar Mishra
11 Jun 2021 10:18 AM GMT
सपा के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल यादव कांग्रेस में हुए शामिल, कल विधिवत लखनऊ में होगी घोषणा
x

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने आज डीजल की महंगाई को लेकर प्रदर्शन किया है। उसी दौरान एक बड़ी खबर है कि समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता और नोएडा महानगर के पूर्व अध्यक्ष अनिल यादव आज लखनऊ में कांग्रेस में शामिल हो गए है। सपा में 22 साल की उम्र में सबसे कम उम्र में मेन बॉडी का अध्यक्ष बनाए जाने का रिकॉर्ड रहा है।

अखिलेश सरकार अनिल यादव ने प्रवक्ता के तौर पर बीजेपी की जमकर खिंचाई की। नोएडा में कांग्रेस पार्टी इसे गेम चेंजर मानकर चल रही है। अनिल यादव शहर के युवाओं की दिलों की धड़कन माने जाते है। कांग्रेस के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अनिल यादव को नोएडा विधानसभा का प्रत्याशी भी बनाया जा सकता है।

अनिल यादव को कांग्रेस में शामिल कराने का मुख्य हाथ उनकी पत्नी पंखुड़ी पाठक का माना जा रहा है। लेकिन कांग्रेस को एनसीआर में बड़ी कामयाबी मानी जा सकती है.

Next Story