नोएडा

नोएडा पुलिस ने 1 किलो सोने की लूट का किया खुलासा, 30 लाख कैश सहित चार अभियुक्त गिरफ्तार

Special Coverage News
28 May 2019 8:35 AM GMT
नोएडा पुलिस ने 1 किलो सोने की लूट का किया खुलासा, 30 लाख कैश सहित चार अभियुक्त गिरफ्तार
x
उक्त अभियुक्तों द्वारा बीती 20 तारीख को थाना फेस 2 में दिव्या क्रियेशन कम्पनी के चालक व प्रोडक्शन मैनेजर से एक किलो सोना लूटकर इस दुस्साहसिक घटना को अंजाम दिया गया था।
नोएडा : यूपी के जनपद गौतमबुद्ध नगर में पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. थाना दादरी पुलिस द्वारा चार लुटेरे अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 30 लाख रूपये नकद व 400 ग्राम सोना व एक पिस्टल 32 बोर मय दो कारतूस जिन्दा व एक तमंचा 12 बोर मय 1 कारतूस जिन्दा व घटना मे प्रयुक्त पल्सर बाइक भी बरामद की गयी है।

उक्त अभियुक्तों द्वारा दिनांक 20.5.2019 को थाना फेस 2 क्षेत्रान्तर्गत दिव्या क्रियेशन कम्पनी के चालक व प्रोडक्शन मैनेजर से एक किलो सोना लूटकर इस दुस्साहसिक घटना को अंजाम दिया गया था। उक्त घटना के सम्बन्ध मे थाना फेस 2 पर मुकद्दमा पंजीकृत किया गया था। जिसके अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौतमबुद्धनगर द्वारा तीन टीमों को गठित किया गया था।

अभियुक्त विकास उक्त लूट की घटना का मास्टर माइण्ड है जोकि थाना फेस 2 के क्षेत्रान्तर्गत एनएसईजैड के अन्तर्गत विक्टोरा कम्पनी मे काम करता है जोकि दिव्या क्रियेशन कम्पनी के पास ही स्थित है। एनएसईजैड के गेट नं. 1 पर कम्पनी के डीसी (डिस्पैच चालान) बनते थे, जहाॅ पर एनएसईजैड से बाहर जाने वाले प्रत्येक उत्पाद का विवरण अंकित (जाॅब वर्क) होता था। वहीं से अभियुक्त विकास को दिव्या क्रियेशन कम्पनी के बाहर जाने वाले माल के बारे मे जानकारी हुई थी।




अभियुक्त विकास द्वारा घटना को अंजाम देने के लिये अभियुक्त भूपेन्द्र उर्फ गोली व इसरार तथा अभियुक्त अश्वनी जोकि कस्बा दादरी गौतमबुद्धनगर में सुनार का कार्य करता है से सम्पर्क किया गया था। अश्वनी व विकास द्वारा एक ही स्कूल से शिक्षा प्राप्त की गयी है। विकास द्वारा उक्त तीनों अभियुक्तों से सम्पर्क कर लूट की योजना बनाई और घटना के सम्बन्ध मे रैकी कर माल ले जाने वाली गाडी के साथ पल्सर मो0सा0 पर सवार होकर भूपेन्द्र व इसरार के द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया था तथा अभियुक्त अश्विनी द्वारा लूटे गये माल को खरीदा गया था।

उपरोक्त टीम द्वारा दिनांक 27.05.2019 को दुर्गा विशाल मन्दिर के पीछे तालाब के किनारे बने एक कमरे मे से तीनो अभियुक्तो को लूट के माल को बेचने से प्राप्त 30 लाख रूपये नकद को बंटवारा करते समय गिरफ्तार किया गया, तथा जिनके द्वारा दी गयी सूचना के आधार पर एक अन्य अभि0 को गिरफ्तार किया गया।

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story